Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: पीकेएल सीजन 9 के टॉप 10 डेब्यूटेंट्स जिनके प्रदर्शन पर रहेगी सबकी नजर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :August 19, 2022 at 10:01 PM
Modified at :August 19, 2022 at 10:01 PM
PKL 9: पीकेएल सीजन 9 के टॉप 10 डेब्यूटेंट्स जिनके प्रदर्शन पर रहेगी सबकी नजर

ये डेब्यूडंट्स पीकेएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे के लिए अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेंगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 9 के लिए ऑक्शन इसी महीने के शुरूआत में लगी और तकरीबन 133 खिलाड़ियों के लिए तीन कैटेगरी में बोली लगी। इस ऑक्शन ने पिछली नीलामियों के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। पवन सहरावत पीकेएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें तमिल थलाईवाज नें रिकार्ड 2.26 करोड़ रूपए में खरीदा। 

इसके अलावा ईरानी खिलाड़ी फजल अत्राचली और विकास कंडोला के लिए पीकेएल (PKL) ऑक्शन में जबरदस्त टक्कर हुई जिन्हें क्रमश: पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स ने खरीदा। फ्रेंचाइजियों ने ना सिर्फ जाने-माने चेहरों के लिए बोली लगाई बल्कि नए टैलेंट्स के उपर भी भरोसा जताया है। 

इस सीजन कई खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त बोली लगी और फ्रेंचाइजियों को इन पर मोटी रकम खर्च करनी पड़ी। सभी टीमों को इन हाई रेटेड खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। आइए, हम जानते हैं उन 10 नए खिलाड़ियों के बारे में जो आगामी सीजन धमाका कर सकते हैं:

10. अमीरहोसिन बस्तमी - हरियाणा स्टीलर्स

ईरानी कबड्डी स्टार अमीरहोसिन बस्तमी कैटैगरी सी के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे। हरियाणा स्टीलर्स ने उन्हें 65.10 लाख में खरीदा। बस्तमी ईरानी जूनियर टीम के कप्तान रहे हैं और उनके ही नेतृत्व में टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था। वो आगामी पीकेएल (PKL) सीजन स्टीलर्स के लिए बतौर डिफेंडर खेलेंगे। 

हरियाणा स्टीलर्स ने उन पर काफी मोटी रकम अदा की है ऐसे में उनके प्रदर्सन पर सबकी नजरें होंगी। ईरानी डिफेंडर्स का पीकेएल में बेहतरीन प्रदर्शन शानदार इतिहास रहा है, बस्तमी के ही हम वतन खिलाड़ी फ़ज़ल अत्राचली लीग में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर्स में से एक हैं।

पटना पाइरेट्स में शामिल ईरान के युवा डिफेंडर मोहम्मदरेजा चियानेह पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर थे। वो पिछले सीजन के डेब्यूडंट थे। इसलिए, बस्तमी चाहेंगे कि वो भी अन्य ईरानी खिलाड़ी जैसा ही प्रदर्शन करेंगे।

9. नितिन चंदेल - जयपुर पिंक पैंथर्स

पीकेएल 9 राइट कार्नर डिफेंडर नितिन चंदेल का डेब्यू सीजन होगा। जयपुर पिंक पैंथर्स ने उनके लिए ₹19.7 लाख की बोली लगाई। 

कैटेगरी डी के किसी खिलाड़ी के लिए 20 लाख रुपए की बोली लगना बड़ी बात है। हिमाचल प्रदेश के इस खिलाड़ी के लिए आने वाला सीजन काफी अहम हो सकता है।

8. शंकर गडई - गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स ने नीलामी में महाराष्ट्र कबड्‍डी टीम के कप्तान शंकर को खरीदा है। हाल ही में संपन्न हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने अपनी कप्तानी में महाराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाया। उनकी टीम रजत पदक जीतने में सफल रही।

इसके अलावा वह बतौर कप्तान महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं। गुजरात जायंट्स ने उनके लिए 30.30 लाख की बोली लगाई। अब वो पीकेएल जैसे बड़े स्तर पर खेलते नजर आएंगे। वो आगामी सीज़न के मोस्ट अवेटेड प्रतिभाओं में से एक हैं।

7. लकी शर्मा - जयपुर पिंक पैंथर्स

लकी शर्मा पीकेएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी होंगे। उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल सीजन 9 की नीलामी में 10 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। 

राइट कॉर्नर डिफेंडर लकी शर्मा हाल ही में समाप्त हुई सीनियर नेशनल में सर्विसेज के लिए खेला। अब वो पीकेएल में जयपुर की जर्सी में नजर आएंगे। टीम उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

6. लवप्रीत - हरियाणा स्टीलर्स

राइट रेडर लवप्रीत सिंह को हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल 9 नीलामी में 6 लाख रूपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया। वैसे तो आगामी सीजन लकी का पहला पीकेएल (PKL) सीजन होगा लेकिन जूनियर स्तर पर वो अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह पीकेएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

5. उज्जवल सिंह - गुजरात जायंट्स

उज्जवल सिंह के लिए पीकेएल (PKL) का सफर किसी सपने से कम नहीं रहा है। सातवें सीज़न में वह अहमदाबाद लेग में मैट बॉय के रूप में काम किया करते थे। उन्हें नीलामी में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। वो जायंट्स की टीम में लेफ्ट कवर के तौर पर खेलेंगे।

कोच राम मेहर सिंह के नेतृत्व में उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने पाइरेट्स में परदीप नरवाल को कैसे एक औसत खिलाड़ी से स्टार बनाया। परदीप को आज लोग घर-घर में जानते हैं। उज्जवल भी कुछ इसी तरह की ट्रेनिंग की उम्मीद करेंगे।

4. किरण मगर- यू मुंबा 

पीकेएल (PKL) सीजन 9 के नीलामी के दौरान किरण मगर को यू मुंबा की टीम ने 31 लाख रुपए में खरीदा। वैसे तो उनके पास ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है पर उन्होंने एयर इंडिया के लिए तीन मैच खेला है जिसमें उनके चार टैकल प्वांइट्स हैं।

मगर वो यू मुंबा के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनके लिए 31 लाख की बोली लगना बताती है कि उनके पास कितनी प्रतिभा है और टीम ने उन पर विश्वास क्यों किया है। टीम उनसे मैट पर भी अपने टैलेंट को साबित करने का उम्मीद करेगी।

3. रेजा मीरबाघेरी - जयपुर पिंक पैंथर्स

जयपुर पिंक पैंथर्स ने ईरानी युवा खिलाड़ी रेजा मीर के लिए नीलामी के दौरान काफी रकम खर्च की है। उन्होंने रेजा मीरबाघी को 26.80 लाख रूपए में खरीदा।

जयपुर द्वारा उनपर दांव लगाने का मुख्य कारण यह है कि जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे जहां उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। पैंथर्स को उम्मीद होगी कि रेजा मीर टीम के लिए चमत्कार करें और टीम को एक बार फिर ट्रॉफी उठाने में मदद करें।

2. सागर कुमार - पटना पाइरेट्स

सागर कुमार झारखंड के लिए खेलते हैं और उन्हें सीजन 9 की नीलामी में पटना पाइरेट्स ने खरीदा है। उनके लिए पटना ने 6 लाख की बोली लगाई। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सीजन में उन्हें प्लेइंग 7 में मौका मिलता है या नहीं।

1. हेदराली एकरामी - यू मुंबा

ईरान के युवा खिलाड़ी हेदराली एकरामी को यू मुंबा की टीम ने 14 लाख की बोली लगाकर खरीदा है। इस युवा रेडर ने ईरान के लिए जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीता है। उन्हें पीकेएल जैसे बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका पहली बार मिलेगा। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.