पीकेएल 8: पुनेरी पलटन को जीत की हैट्रिक का इंतजार, सामने होगी यूपी योद्धा

(Courtesy : PKL)
दोनों टीमों के बीच दमदार मुकाबले की उम्मीद है।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में कोरोना के कारण शेड्यूल में हर रोज बदलाव हो रहे हैं। लीग में तीन टीमें कोरोना के प्रकोप में है जिसकी वजह से वह मैट पर उतरने में समर्थ नहीं है। इसी वजह से जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स की टीमों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। बुधवार को दो मुकाबले खेले जाने थे हालांकि अब केवल एक मैच ही आयोजनत होगा जो कि यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा।
पीकेएल में यह दूसरा मौका होगा जब यह दोनों टीमें आमने सामने होंगी। पिछली बार दोनों टीमों का सामना 17 जनवरी को हुआ था। इस मैच में यूपी योद्धा ने 10 अंकों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस मैच में चार खिलाड़ियों ने सुपर 10 पूरा किया था और यह काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला बन गया था।
इस पीकेएल सीजन का ये हाई स्कोरिंग वाला मुकाबला रहा, जहां चार खिलाड़ियों ने सुपर 10 पूरा किया। योद्धा की ओर से इस मैच में परदीप नरवाल ने सुपर 10 लगाया तो सुरेंदर गिल ने 21 प्वाइंट हासिल किया। पलटन की ओर से असलम इनामदार ने 16 प्वाइंट हासिल किया, तो मोहित गोयत ने भी सुपर 10 पूरा किया। एक बार फिर जब दोनों टीमें टकराएंगी तो ऐसी ही उम्मीद होगी।
यूपी योद्धा Vs पुनेरी पलटन
यूपी की टीम ने अब तक पीकेएल 8 में 13 मैच खेले हैं। इन 13 मैचों में से उसे पांच में जीत मिली है। वहीं पांच में उसके हाथ हार आई है। टीम के तीन मैच टाई रहे हैं। पिछले पांच मैचों की बात करें तो उसे तीन में जीत मिली है एक में उसे हार मिली वहीं टीम का एक मुकाबला टाई रहा है। लगातार तीन मैचों में जीत के बाद पिछले मुकाबले में उसे हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था और अब वह वापसी के लिए बेताब है।
परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने रेडिंग विभाग को संभाला हुआ है। इन दोनों को श्रीकांत जाधव की मौजूदगी में और ज्यादा मजबूती मिल जाती है। परदीप शुरुआत में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन अब वह अपनी पुरानी लय में लौट चुके।
पुनेरी पलटन फॉर्म में लौटी है
अनूप कुमार की पुनेरी पलटन का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 13 मैच खेले हैं। इन 13 मैचों में उसे छह में जीत हासिल हुई है। पुनेरी पलटन पीकेएल की इकलौती टीम है जिसका कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है। पिछले मांच मैचों की बात करें तो उसे तीन में जीत मिली है वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो मैचों में जीत के बाद अब पुनेरी पलटन के पास मौका है कि वह यूपी योद्धा को मात देकर जीत की हैट्रिक पूरी करे। वह फिलहाल शानदार फॉर्म में है। पिछले मुकाबले में उन्होंने दबंग दिल्ली पर 42-25 से शानदार जीत हासिल की है।
इस पीकेएल मुकाबले में मोहित गोयत ने सुपर 10 पूरा किया था। वहीं सोमबीर ने हाई 5 पूरा किया था। नीतिन तोमर की अगुवाई में टीम कुछ मैचों से बेहतर फॉर्म में दिखी है। टीम का डिफेंस उसके लिए बड़ी चुनौती है। विशाल भारद्वाज के साथ सोमबीर और बलदेव कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। रेडिंग में असलम इनामदार, मोहित गोयत पर एक बार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
पुनेरी पलटन: नितिन तोमर, राहुल चौधरी, असलम इमानदार, विशाल भारद्वाज, सोमबीर, अबिनेश नदराजन और संकेत सावंत।यूपी योद्धा: परदीप नरवाल, नितेश कुमार, श्रीकांत जाधव, आशु सिंह, सुरेंदर गिल, शुभम कुमार और सुमित।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.