Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: थलाइवाज को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे पाइरेट्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 29, 2022 at 3:36 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: थलाइवाज को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे पाइरेट्स

(Courtesy : PKL)

पटना की जीत में उसके डिफेंडरों का अहम योगदान रहा।

तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने नौ दिन के ब्रेक के बाद अपना पहला मैच खेला और जोरदार आलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 80वें मैच में शुक्रवार को तमिल थलाइवाज को 52-24 के अंतर से हरा दिया। 

यह 12 मैचों में पटना की आठवीं जीत है जबकि चार बार ऑल आउट होने वाले थलाइवाज को 13 मैचों में चौथी हार मिली है। पटना की जीत में उसके डिफेंडरों का अहम योगदान रहा। डिफेंडरों ने कुल 21 अंक लिए, जिनका नेतृत्व मोहम्मदरेजा शादलू ने 6 अंकों के साथ किया। इसके अलावा नीरज और सुनील ने भी हाई-5 पूरा किया। 

यह मैच डिफेंडरों के कारण रिकार्डबुक में दर्ज हुआ। पीकेएल इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ कि किसी एक ही मैच में चार डिफेंडरों ने हाई-5 लगाए। साथ ही यह पीकेएल इतिहास में पटना के डिफेंस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  

पटना के लिए मोनू गोयत ने 9, प्रशांत राय ने 8 और सचिन तंवर ने 6 रेड अंक लिए। थलाइवाज के लिए सागर (6 अंक) ने भी हाई-5 पूरा किया लेकिन अन्य साथियों की नाकामी के कारण उनका प्रदर्शन बेमानी हो गया। इस मैच में थलाइवाज का रेडिंग विभाग भी नहीं चला। उसके सबसे कामयाब रेडर मंजीत सिर्फ 4 अंक ले सके। अजिंक्य पवार को 5 अंक मिले। पटना के लिए  

फिर पांच के डिफेंस में मोनू ने मोहित को टो टच किया। 10 मिनट के बाद पटना 1 अंक से आगे थे। हिमांशु ने हालांकि अगली रेड पर अंक लेकर स्कोर बराबर किया। मोनू ने अगली रेड पर एक अंक लिया। फिर मोहम्मदरेजा शादलू ने मंजीत को डैश कर पटना को तीन अंक से आगे कर दिया। 

फिर पटना ने थलाइवाज को ऑल आउट कर 15-8 की लीड ले ली। आलइन के बाद प्रशांत ने दो अंक की रेड की। पटना ने यह हाफ खत्म होने से ढाई मिनट पहले तक 20-12 की लीड ले रखी थी। पहले हाफ की समाप्ति तक पटना को 9 अंकों की लीड मिली हुई थी। 

ब्रेक के बाद थलाइवाज ऑल आउट बचाने के लिए खेल रहे थे। सब्सीट्यूट भवानी राजपूत आए और बोनस लेकर गए। फिर पटना ने थलाइवाज को दूसरी बार ऑल आउट कर पटना ने 26-14 की लीड ले ली। 

पटना का डिफेंस शानदार खेल रहा था। उसने अजिंक्य, मंजीत औऱ अतुल को लपक लीड 16 की कर दी। हालांकि सुपर टैकल की स्थिति में थलाइवाज ने मोनू को लपक लिया। यह टैकल सागर ने किया और अपना हाई-5 पूरा किया। सुपर टैकल अभी भी आन था। इस बीच शादलू ने अपना हाई-5 पूरा किया। 

अगली रेड पर सागर को लपक पटना ने थलाइवाज को तीसरी बार ऑल आउट किया। 5 मिनट बचे थे और अब थलाइवाज के लिए वापसी करना नामुमकिन था क्योंकि पटना 43-19 से आगे था। फिर वही हुआ, जिसका डर था क्योंकि पटना ने थलाइवाज को चौथी बार ऑल आउट कर 48-19 की लीड ले ली। इसके बाद तो पटना की जीत मात्र औपचारिकता रह गई थी। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.