Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल: गुजरात से भिड़ेंगे हरियाणा, पुणे और बेंगलुरू का भी होगा मुकाबला

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 2, 2022 at 7:13 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल: गुजरात से भिड़ेंगे हरियाणा, पुणे और बेंगलुरू का भी होगा मुकाबला

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

पुनेरी पलटन की टीम करारी शिकस्त के बाद वापसी के इरादे से उतरेगी।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन 8 में गुजरात जायंट्स का परफॉर्मेंस अभी तक मिला-जुला रहा है। उन्हें अभी तक चार मैचों में से एक में जीत मिली है, एक में हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच टाई रहे हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स की टीम चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ 9वें पायदान पर है। वहीं पुनेरी पलटन की टीम सबसे निचले पायदान पर है।

हरियाणा स्टीलर्स Vs गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स की टीम ने अभी तक पीकेएल सीजन 8 में सिर्फ एक ही मुकाबला हारा है लेकिन उनके दो मैच टाई रहे हैं। पिछले मुकाबले में यूपी योद्धा के खिलाफ वो जीतते-जीतते रह गए। रेडिंग में राकेश नरवाल को दूसरे रेडर्स का साथ नहीं मिल पा रहा है। वहीं डिफेंस में एडवांस टैकल की वजह से टीम कई प्वॉइंट गंवा देती है। यही वजह है कि उन्हें जिस मैच में जीत मिलनी चाहिए उसमें टाई से ही संतोष करना पड़ता है। कोच मनप्रीत सिंह को ध्यान देना होगा कि टीम आखिर में आकर मैच ना गंवाए।

हरियाणा स्टीलर्स की टीम में एक से बढ़कर एक कई दिग्गज प्लेयर मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद टीम का परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। मेन रेडर विकाश कंडोला लय में नहीं दिखे हैं और डिफेंस ने भी काफी गलतियां की हैं। विकाश कंडोला को प्वॉइंट्स लाने होंगे तभी हरियाणा की टीम लगातार हार का सिलसिला टाल सकती है। वहीं पूरी टीम को एकजुट होकर पीकेएल में खेलना होगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

गुजरात जायंट्स - राकेश नरवाल, अजय कुमार, राकेश, सुनील कुमार (कप्तान), प्रवेश भैंसवाल, रविंदर पहल और गिरीश मारूति।

हरियाणा स्टीलर्स - विकाश कंडोला (कप्तान), जयदीप, मीतू, रोहित गूलिया, रवि कुमार, मोहित और सुरेंदर नाडा।

पुनेरी पलटन Vs बेंगलुरू बुल्स

पुनेरी पलटन के लिए पीकेएल ये सीजन काफी निराशाजनक रहा है। उन्हें 4 में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। पिछले मुकाबले में टीम ने हर एक डिपार्टमेंट में काफी खराब प्रदर्शन किया था। कोच अनूप कुमार अपनी टीम को मिली इस हार से कैसे बाहर निकालते हैं ये देखने वाली बात होगी।

बेंगलुरू बुल्स के लिए चिंता की बात ये है कि उनके स्टार रेडर पवन सेहरावत पिछले मुकाबले में बिल्कुल भी नहीं चले थे। वो लगभग आधे समय तक मैट से बाहर रहे थे। वहीं टीम का डिफेंस भी उतना अच्छा नहीं था। ऐसे में टीम को फॉर्म में आना होगा। पवन सेहरावत को फॉर्म में आना होगा, क्योंकि बेंगलुरू बुल्स को तभी जीत मिल सकती है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन

पुनेरी पलटन - पंकज मोहिते, असलम ईनामदार, मोहित गोयत, विशाल भारद्वाज, अबिनेश नदाराजन और बलदेव सिंह।

बेंगलुरू बुल्स - पवन सेहरावत (कप्तान), जीबी मोरे, चंद्रन रंजीत, सौरभ नांदल, अमन, महेंद्र सिंह और मयूर जगन्नाथ।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.