Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: दिल्ली ने यूपी को हराया, तीसरी जीत के साथ मुम्बा टॉप-3 में पहुंचे

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 9, 2022 at 4:40 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: दिल्ली ने यूपी को हराया, तीसरी जीत के साथ मुम्बा टॉप-3 में पहुंचे

(Courtesy : Press Release)

दोनों टीमों के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला।

नवीन एक्सप्रेस पहले हाफ में सिर्फ तीन अंक ले सके थे लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने आग उलगते हुए 14 अंक लेकर शेराटन ग्रैंड में जारी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 40वें मुकाबले में शनिवार को यूपी योद्धा के खिलाफ अपनी टीम दबंग दिल्ली केसी को 37-33 की रोमांचक जीत दिला दी।

पीकेएल का यह मुकाबला परदीप नरवाल बनाम नवीन भी था। पहले हाफ में परदीप का जलवा रहा लेकिन दूसरे हाफ में वह सिर्फ दो अंक ले सके। इसके उलट नवीन ने विजय मलिक (7) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाला प्रदर्शन किया। डिफेंस में मंजीत चिल्लर ने चार अंक लिए। परदीप के नाम नौ अंक रहे जबकि सुरेंदर गिल ने भी यूपी के लिए नौ अंक लिए। 

दोनों का यह सातवां मुकाबला था। अब तक के सफर में दोनों के बीच बड़ा अंतर है। दिल्ली ने सात में से पांच मैच जीते हैं जबकि दो टाई रहे हैं। दिल्ली इस जीत के साथ टाप पर पहुंच गए हैं। यूपी को परदीप जैसे योद्धा के रहते हुए अब तक सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। उसे चार में हार मिली है जबकि दो मुकाबले टाई रहे हैं।  

पहले हाफ की समाप्ति तक यूपी को 18-13 की लीड मिली हुई थी। इसका कारण यह था कि दिल्ली के सुपरस्टार नवीन अंकों के लिए संघर्ष करते आए जबकि यूपी के जबरदस्त योद्धा परदीप नरवाल ने खुलकर अंक बटोरे। यही नहीं, यूपी के डिफेंस ने अपने कोच की रणनीति पर चलते हुए नवीन को पांच बार लपका।

साथ ही यूपी ने दिल्ली को आलआउट भी किया। पहले हाफ में परदीप ने जहां 13 रेड्स में सात अंक बटोरे वहीं इस सीजन में अब तक 6 सुपर-10 लगा चुके नवीन 10 रेड्स के बाद सिर्फ तीन अंक अपने नाम कर सके। नवीन के नाम पांच असफल और तीन खाली रेड्स रहे। रेड में दिल्ली ने विजय (6 अंक) की बदौलत यूपी की तुलना में अधिक अंक बटोरे लेकिन शुरुआती लम्हों में अपने अनुभवी डिफेंडरों की गलती के कारण वह सिर्फ तीन टैकल प्वाइंट ले पाए। जवाब में यूपी ने सात टैकल प्वाइंट्स लिए, जिसमें पांच सिर्फ नवीन को आउट करके आए।

ब्रेक के बाद हालांकि नवीन ने बोनस लेकर थोड़ा आत्मविश्वास हासिल किया और फिर परदीप को थाई होल्ड कर स्कोर 15-18 कर दिया। एक रेड खाली जाने के बाद नवीन डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन यूपी के डिफेंस ने उन्हें छठी बार लपक लिया।

इसके बाद हालांकि नवीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस सीजन का अपना लगातार सातवां और करियर का 37वां सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली ने पहली बार मैच में लीड ली। यूपी फिर लीड में लौटे लेकिन नवीन की बदौलत दिल्ली ने उसे आउट कर 26-25 की लीड ले ली। अब मैच में अंतिम 10 मिनट बचे थे। परदीप काफी देर से थोड़े खामोश नजर आ रहे थे लेकिन ब्रेक के बाद अपनी पहली रेड पर परदीप ने राइट टर्न के साथ अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। आगली रेड पर नवीन रनिंग बोनस लेकर दिल्ली को 29-27 से आगे कर दिया। 

पीकेएल के इस मैच के अंतिम पांच मिनट में स्कोर 31-28 से दिल्ली के हक में था। नवीन लगातार अंक लेक रहे थे। वह 3 की लीड बनाए रखना चाहते थे। सुरेंदर के खिलाफ एडवांस टैकल पर संदीप नरवाल ने अंक गंवा दिया। नवीन आए और पहले बोनस लिया, फिर लेफ्ट कार्नर को आउट कर स्कोर 34-31 कर दिया। 

नवीन फिर रेड पर थे। स्कोर 35-33 था। उनकी रेड फिर खाली गई। परदीप बाहर थे। गिल रेड पर बिना टच के लाबी में चले गए। दिल्ली को 3 की लीड थी और फिर नवीन ने एक टच प्वाइंट पर अंक लेकर दिल्ली को जीत दिला दी। 

यू मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को हराया

यू मुम्बा ने अपने आलराउंड प्रदर्शन के दम पर पीकेएल के आठवें सीजन के 41वें मुकाबले में शनिवार को तेलुगू टाइटंस को 48-38 से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टाइटंस की जीत का खाता सात मैचों के बाद भी नहीं खुल सका है जबकि मुम्बा ने अपनी तीसरी जीत हासिल की है। 

इस एकतरफा मैच में मुम्बा ने तीन बार टाइटंस को ऑल आउट किया। रेड में राकेश गौड़ा (7) और डिफेंस में ऋतुराज गुरावी (4) के अलावा कोई खिलाड़ी प्रभावित नहीं सका जबकि मुम्बा के लिए रेडिंग में अभिषेक सिंह (13 अंक) और वी अजीत कुमार (8 अंक) के अलावा डिफेंस ने भी लगभग बराबर अंक हासिल किए। मुम्बा के लिए रिंकू ने हाई-5 पूरा करते हुए सात अंक लिए। 

पीकेएल के इस मैच का पहला हाफ पूरी तरह यू मुम्बा के नाम रहा। उसके चारों डिफेंडर चल रहे थे और तीनों रेडर चल रहे थे। यही कारण था कि आठ मिनट से भी कम समय में उसने टाइटंस को ऑल आउट कर 12-5 की लीड ले ली थी। ऑल आउट होने के बाद भी टाइटंस का खराब दौर जारी रहा। दूसरी ओर, मुम्बा ने अपने आलराउंड प्रदर्शन के दम पर 15 मिनट के भीतर टाइटंस को दूसरी बार ऑल आउट कर 22-8 की लीड ले ली। पिछले पांच मिनट की बात की जाए तो मुम्बा को 10 अंक मिले हैं जबकि टाइटंस सिर्फ दो अंक ले सके। 

राकेश गौड़ा ने हालांकि अपनी अगली रेड पर दो अंक लेकर टाइटंस को थोड़ी राहत दी। हाफ टाइम तक स्कोर 28-13 से मुम्बा के पक्ष में था। उसके लिए अभिषेक अजीत ने 13 अंक लिए थे जबकि उसके चारों डिफेंडर्स के नाम दो-दो अंक थे। दूसरी ओर, टाइटंस के लिए सिर्फ राकेश 7 अंकों के साथ थोड़ी चमक दिखा सके। डिफेंस पूरी तरह सोया हुआ था क्योंकि अब तक उसके खाते में सिर्फ दो अंक आए थे। रेड में मुम्बा को 10 के मुकाबले 15 अंक मिले थे। 

ब्रेक के बाद मुम्बा ने दो अंक लेते हुए टाइटंस को तीसरी बार सुपर टैकल की ओर धकेला। ऋतुराज गुरावी ने अभिषेक को लपक कर अपनी टीम को 2 अंक दिलाए और ऑल आउट भी बचाया। स्कोर 15-30 हो गया था। 

अब अजीत डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन टाइटंस ने सुपर टैकल कर फिर दो अंक लिए। स्कोर 18-31 था। रितुराज ने हालांकि अभिषेक की अगली रेड पर गलती की और अंक दे दिया। इससे पहले की रेड पर सुपर टैकल करने वाले मोहम्मद सियाज ने अभिषेक के खिलाफ एडवांस टैकल की गलती कर दी। 

टाइटंस ने पीकेएल मैच में वापसी की और मुम्बा को ऑल आउट कर अंतिम पांच मिनट में 10 अंक लेते हुए स्कोर 33-41 कर दिया। गल्ला राजू को टैकल कर मुम्बा के डिफेंस ने स्कोर 42-33 किया और फिर अभिषेक ने रितुराज को आउट कर इस सीजन का अपना तीसरा सुपर-10 पूरा किया। सियाज ने प्रताप एस. को लपक कर अपना हाई-5 पूरा किया। 

टाइटंस हार के अंतर से सात का रखना चाह रहे थे। रितुराज ने अपना चौथा टैकल अंक लेते हुए स्कोर 37-45 किया लेकिन अपनी टीम की अंतिम रेड पर राजू डैश कर दिए गए। अभिषेक चार सेकेंड में अंक लेकर आए और स्कोर 47-37 कर दिया और फिर मुम्बा के डिफेंस ने अपनी गलती से टाइटंस को अंक दे दिया। मैच की अंतिम लीड पर अभिषेक ने सुरेंदर को आउट कर अपनी टीम को 10 अंकों से जीत दिला दी। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.