Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL: टॉप 5 खिलाड़ी जिनके नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हैं

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :August 26, 2022 at 9:28 PM
Modified at :August 26, 2022 at 9:28 PM
PKL: टॉप 5 खिलाड़ी जिनके नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हैं

पीकेएल में मोस्ट टैकल प्वांइट लेने वाले दो खिलाड़ी इस सीजन नहीं खेलेंगे। 

पीकेएल सीजन 9 के लिए ऑक्शन के खत्म होने बाद सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीम बनाने में जुटीं हैं और टीम के टैलेंट पूल को खंगाला जा रहा है। मैनेजमेंट का पूरा ध्यान इन दिनों खिलाड़ियों की स्ट्रैंथ, स्टाईल, और प्लेइंग स्ट्रैटेजी पर है। किसकी क्या ताकत है और किसे क्या जिम्मेदारी दी जाए इस पर विशेष गौर किया जा रहा है। नीलामी में सबने रेडर्स, रेडिंग स्टाइल, और रेडिंग विंग पर ज्यादा फोकस किया जबकि डिफेंस विंग के बिना टीम की जीत सुनिश्चित नहीं की जा सकती है। आज ऐसे ही टॉप 5 डिफेंडर्स की बात जिन्होंने पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट्स हासिल किया है।

5. सुरजीत सिंह – 331 प्वांइट

तमिल थलाइवाज के धाकड़ राइट कॅवर डिफेंडर सुरजीत सिंह पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट लेने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने पीकेएल में अब तक 114 मैच खेला है और 331 टैकल प्वांइट हासिल किए हैं। पिछले सीजन थलाइवाज के कप्तान रहे सिंह ने अपने कैरियर में कुल 22 सुपर टैकल, 29 हाई-5 भी हासिल किया है। पीकेएल में इनका टैकल सक्सेस रेट 47% है। वो इस सीजन टाइटंस के लिए खेलेंगे। 

4. रविंदर पहल – 338 प्वांइट

एंकल होल्ड के माहिर खिलाड़ी और पीकेएल के सबसे अहम और मजबूत राइट कार्नर डिफेंडर रविंदर पहल पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने पीकेएल में अब तक 120 मैच खेला है और 338 टैकल प्वांइट हासिल किए हैं। पिछले सीजन गुजरात के साथ खेलने वाले रविंदर ने अपने कैरियर में कुल 19 सुपर टैकल, 23 हाई-5 भी हासिल किया है। पीकेएल में इनका टैकल सक्सेस रेट 45% है। वो इस सीजन तेलुगू टाइटंस के लिए खेलेंगे।  

3. संदीप नरवाल – 348 प्वांइट 

पीकेएल के सबसे दिग्गज ऑलराउंडर्स और डिफेंडर्स में से एक संदीप नरवाल पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पीकेएल में अब तक 149 मैच खेला है और 348 टैकल प्वांइट हासिल किए हैं। पिछले सीजन दबंग दिल्ली को चैंपियन बनाने में काफी अहम योगदान देने वाले संदीप नरवाल ने अपने कैरियर में कुल 29 सुपर टैकल, 17 हाई-5 भी हासिल किया है। पीकेएल में इनका टैकल सक्सेस रेट 48% है। नरवाल सीजन में अनसोल्ड रहने वाले टॉप खिलाड़ियों में से एक थे। 

2. फजल अत्राचली - 368 प्वांइट

पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, फजल अत्राचली, लीग में अब तक सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पीकेएल में अब तक 125 मैच खेला है और 368 टैकल प्वांइट हासिल किए हैं। वो सीजन 4 और सीजन 7 में सबसे ज्यादा टैकल प्वांइट लेने वाले खिलाड़ी थे। फजल ने अपने कैरियर में कुल 23 सुपर टैकल, 23 हाई-5 भी हासिल किया है। पीकेएल में इनका टैकल सक्सेस रेट 56% है। इस सीजन वो पलटन के लिए खेलेंगे। 

1. मंजीत छिल्लर 

पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर मंजीत छिल्लर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में 375 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हैं। उन्होंने अपने करियर में 132 मैचों में 391 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। मंजीत ने अपने कैरियर में कुल 17 सुपर टैकल, 05 हाई-5 भी हासिल किया है। पीकेएल में इनका टैकल सक्सेस रेट 50% है। इस सीजन वो तेलुगु टाइटंस को बतौर असिस्टेंट कोच के रूप में सेवाएं देंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.