Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: दूसरे दिन नवीन कुमार और राहुल चौधरी के बीच होगी कड़ी टक्कर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 23, 2021 at 2:52 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: दूसरे दिन नवीन कुमार और राहुल चौधरी के बीच होगी कड़ी टक्कर

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

दर्शकों को कुल मिलाकर तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन का शानदार तरीके से आगाज हो चुका है। पहले दिन हमें कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन भी कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। पीकेएल सीजन 8 के दूसरे दिन पहला मुकाबला गुजरात जांयट्स और पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होगा। दूसरा मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा।

वहीं तीसरा मैच हरियाणा स्टीलर्स और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के बीच होगा। हम यहां पर करते हैं सभी मुकाबलों का एनालिसिस और प्लेइंग सेवन के बारे में भी आपको बताते हैं।

गुजरात जायंट्स Vs जयपुर पिंक पैंथर्स

गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात और जयपुर दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं। एक टीम के कप्तान दीपक निवास हूडा हैं तो गुजरात के कप्तान सुनील कुमार हैं। दीपक निवास हूडा के पास काफी अनुभव है और वो पिछले सीजन भी जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान थे। टीम उनके ऊपर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। जयपुर की टीम में संदीप धुल, धर्मराज चेरलाथन, अमित हूडा और नवीन जैसे बेहतरीन प्लेयर्स मौजूद हैं।

पिंक पैंथर्स का परफॉर्मेंस पिछले सीजन प्रो कबड्डी लीग में अच्छा नहीं रहा था और वो सातवें पायदान पर रहे थे। टीम की शुरूआत तो काफी अच्छी हुई थी लेकिन उसके बाद वो उस मोमेंटम को बरकरार नहीं रख पाए थे। इस बार जयपुर की टीम उस गलती को दोहराने से बचना चाहेगी।

गुजरात जायंट्स की अगर बात करें तो छठे सीजन में फाइनल में पहुंचने के बाद टीम का सफर सातवें सीजन में अच्छा नहीं रहा। वो 9वें पायदान पर रहे थे। इस बार गुजरात के पास रोहित गूलिया भी नहीं हैं और उनकी कमी खल सकती है। कोच मनप्रीत सिंह ने अपने डिफेंस को और मजबूत किया है और रविंदर पहल को टीम में शामिल किया है। गुजरात की टीम अटैक से ज्यादा अपने डिफेंस पर निर्भर करेगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

जयपुर पिंक पैंथर्स - दीपक निवास हूडा (कप्तान), अर्जुन देशवाल, नवीन, संदीप धुल, अमित हूडा, विशाल लाथेर और धर्मराज चेरालाथन।

गुजरात जायंट्स - महेंद्र सिंह राजपूत, अजय कुमार, के रतन, प्रवेश भैंसवाल, सुनील कुमार, रविंदर पहल और गिरीश एर्नाक।

दबंग दिल्ली Vs पुनेरी पलटन

https://www.youtube.com/watch?v=wZkoC_q75Sw
लीग का प्री एंड पोस्ट मैच शो हमारे साथ देखिए खेल नाओ टीवी पर

प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का पांचवां मुकाबला पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली ने इस बार अनुभव पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने अजय ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ी को शामिल किया है और इसकी वजह से युवा नवीन कुमार के ऊपर से दबाव काफी कम हो जाएगा। वहीं डिफेंस में कप्तान जोगिंदर नरवाल को दो अनुभवी डिफेंडर्स मंजीत छिल्लर और जीवा कुमार का साथ मिलेगा। इन तीनों ही डिफेंडर्स के पास काफी अनुभव है। दबंग दिल्ली ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस सीजन वो एक कदम और आगे जाकर टाइटल अपने नाम करना चाहेंगे। अजय ठाकुर के फॉर्म पर भी सबकी निगाहें होंगी।

पुनेरी पलटन का परफॉर्मेंस पिछले दो सीजन से उतना अच्छा नहीं रहा है। सातवें सीजन में टीम को कप्तान नितिन तोमर की इंजरी की वजह से भी नुकसान हुआ। हालांकि एक बार फिर उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पुनेरी पलटन के लिए अच्छी बात ये है कि इस बार प्रो कबड्डी लीग के स्टार रेडर राहुल चौधरी भी टीम में हैं और इससे नितिन तोमर के ऊपर से दबाव कम हो जाएगा। वहीं डिफेंस में बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

दबंग दिल्ली - नवीन कुमार, अजय ठाकुर, विजय मलिक, मंजीत छिल्लर, जीवा कुमार, जोगिंदर नरवाल (कप्तान) और संदीप नरवाल।

पुनेरी पलटन - नितिन तोमर (कप्तान), राहुल चौधरी, पंकज मोहिते, संकेत सावंत, बालासाहेब जाधव, विशाल भारद्वाज और बलदेव सिंह।

हरियाणा स्टीलर्स Vs पटना पाइरेट्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 का छठा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच रात 9:30 बजे से शुरू होगा। हरियाणा स्टीलर्स पिछले सीजन पांचवें पायदान पर रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने एक बार फिर विकाश कंडोला को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जबकि राकेश कुमार टीम के हेड कोच होंगे।

हरियाणा स्टीलर्स ने ऑक्शन के दौरान दिग्गज ऑलराउंडर रोहित गूलिया को साइन किया था। वो पिछले सीजन गुजरात जांयट्स की टीम का हिस्सा थे और उनके लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। कोच राकेश कुमार ने भरोसा जताया है कि ऑलराउंडर के तौर पर रोहित गूलिया काफी बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं। वहीं टीम में इसके अलावा सुरेंदर नाडा की भी वापसी हो रही है। वो पिछले सीजन पीकेएल में नहीं खेले थे और उनके आने से टीम का डिफेंस काफी शानदार हो गया है।

पटना पाइरेट्स की अगर बात करें तो इस सीजन प्रो कबड्डी लीग में उनके सबसे बड़े स्टार परदीप नरवाल टीम में नहीं होंगे। पटना ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। परदीप नरवाल की भरपाई करने के लिए पटना ने मोनू गोयत को टीम में शामिल किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि उनके होते हुए भी प्रशांत कुमार राय को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन तंवर भी टीम में मौजूद हैं। देखने वाली बात होगी कि परदीप नरवाल की कमी पटना को कितनी खलती है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

हरियाणा स्टीलर्स - विकाश कंडोला (कप्तान), रोहित गूलिया, विनय, राजेश नरवाल, रवि कुमार, सुरेंदर नाडा और श्रीकांत तेवतिया।

पटना पाइरेट्स - प्रशांत कुमार राय (कप्तान), मोनू गोयत, सचिन तंवर, संदीप, नीरज कुमार, मोहम्मदरजा शादलुई और शुभम शिंदे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.