Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: पुणे ने गुजरात को हराया, नवीन कुमार के दम पर जीती दिल्ली

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 6, 2022 at 3:54 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: पुणे ने गुजरात को हराया, नवीन कुमार के दम पर जीती दिल्ली

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

अपने युवा रेडरों मोहित गोयत (10 अंक) और असलम इनामदार (8 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पुनेरी पल्टन ने शेरेटन ग्रैंड बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में जारी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 34वें मैच में बुधवार को गुजरात जाएंट्स को 33-26 के अंतर से हरा दिया।

दोनों टीमों का पीकेएल 8 यह छठा मैच था। गुजरात को अब तक तीन हार मिली है जबकि पल्टन को लगातार तीन हार के बाद पहल जीत नसीब हुई है। इस जीत ने पल्टन को एक स्थान का फायदा दिया है। गुजरात ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीता था, उसके बाद से उसे जीत का इंतजार है।

बहरहाल, दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की। छह बाद स्कोर 4-4 था। हालांकि पल्टन ने दो डू ओर डाई रेड पर अंक लेते हुए आठवें मिनट में दो अंक की लीड ले ली। पुणे का डिफेंस बेहतर खेल रहा था। उसने इन फार्म राकेश नरवाल को तीसरी बार लपका और स्कोर 8-4 कर दिया।

पल्टन ने 10 मिनट के अंदर आखिरकार गुजरात का सूपड़ा साफ कर 12-4 की लीड ले ली। एचएस राकेश ने गुजरात के लिए पहली मल्टी प्वाइंट रेड की लेकिन डिफेंस लगातार गलतियां कर रहा था। हालांकि रवींदर पहल ने 14वें मिनट में विश्वास को लपक कप न सिर्फ अपने 350 टैकल प्वाइंट्स पूरे किए बल्कि 9-13 भी कर दिया।

इस हाफ दोनों टीमों का डिफेंस सुस्त रहा। पल्टन ने तीन जबकि गुजरात ने दो टैकल अंक लिए। रेडिंग में पल्टन को 13 और गुजरात को 11 अंक मिले। गुजरात फिर आलआउट के कगार पर थे। सुपर टैकल आन था।

ब्रेक के बाद पीकेएल के इस मैच में अजय ने एक अंक लिया और आलआउट बचाया लेकिन यह बहुत देर के लिए नहीं था। गुजरात फिर आलआउट हो गई। पल्टन 24-16 से आगे थए। अजय की अगली रेड पर गुजरात को एक अंक मिला। विश्वास ने एचएस राकेश के खिलाफ डबल थाई टैकल पर स्कोर 25-20 कर दिया। गुजरात वापसी की राह पर थे लेकिन असलम ने राकेश को लपक कर लीड 6 की कर दी। असलम की डू ओर डाई रेड पर कप्तान पहल ने गलत पहल की और दो अंक दे दिए। अजय ने अगली रेड पर करियर का पांचवां सुपर-10 पूरा किया। असलम ने डू ओर डाई रेड पर अंक लिया औऱ लीड 7 की कर दी।

अगली रेड पर पल्टन के डिफेंस ने अजय को लपक लिया। गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। सुनील, परवेश और गिरीश ने मोहित को सुपर टैकल कर दो अंक लिए। अब एचएस राकेश डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन वह बोनस नहीं ले सके। स्कोर 31-24 था। सुपर टैकल अभी भी आन था। असलम डू ओर डाई रेड पर थे। वह भी लपक लिए गए। स्कोर 26-31 हो गया था।

अगली रेड पर सोनू सिंह को पल्टन के डिफेंस ने लपक स्कोर 32-26 कर दिया। मोहित ने पहल को आउट कर अपनी टीम के लिए इस सीजन का पहला सुपर-10 पूरा किया और अपनी टीम की जीत के हीरो बने।

दिल्ली ने तेलुगु टाइटन्स को हराया

पीकेएल के आठवें सीजन के 35वें मैच में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटन्स को शिकस्त दी। टाइटंस ने तमाम प्रयासों के बावजूद यह मैच 36-35 से गंवा दिया। छह मैचों के बाद भी टाइटंस को अब तक एक भी जीत नहीं मिल है। यह इस सीजन की उसकी चौथी हार थी जबकि दिल्ली की टीम की चौथी जीत। इस सीजन में दिल्ली एकमात्र एसी टीम है, जो एक भी मैच हारी नहीं है। दिल्ली इस जीत के साथ टेबल टापर बन गए हैं। टाइटंस सबसे नीचे हैं।

शुरुआती 6 मिनट के खेल में दिल्ली ने 7-4 की लीड ले ली थी। इसमें नवीन एक्सप्रेस के पांच अंक शामिल हैं। दिल्ली के डिफेंस ने इसके बाद अपनी गलती से टाइटंस को लगातार तीन अंक दिए। स्कोर 7-7 हो गया था। नवीन डू ओर डाई रेड पर थे। वह बोनस लेकर लौटे।

अंकित बेनीवाल को एडवांस टैकल करने के प्रयास में आशू मलिक ने टाइटंस को अंक दे दिया। नवीन ने अगली रेड पर फिर बोनस लिया। दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। रजनीश ने तीसरा अंक लेते हुए स्कोर बराबर किया लेकिन नवीन ने दो अंकों के साथ दिल्ली को लीड दे दी। नवीन फिर आए और इस बार हरेंदर को आउट कर लगातार छठा और करियर का 36वां सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली को 2 अंक की लीड थी। रजनीश ने हालांकि अगली रेड पर दिल्ली को आलआउट कर टाइटंस को 15-12 से आगे कर दिया।

ब्रेक के बाद टाइटंस के सबसे सफल रेडर सेल्फ आउट हुए। नवीन ने रितुराज गुरावी को आउट कर दिल्ली को 19-18 की लीड ले ली। टाइटंस आलआउट की कगार पर थे। नवीन ने प्रीस डी को आउट किया और फिर डिफेंस ने सुरेंदर को डैश कर टाइटंस को आलआउट कर दिया। दिल्ली को 24-19 की लीड मिल चुकी थी।

टाइटंस के डिफेंस ने दो शानदार टैकल के साथ वापसी का संकेत देते हुए स्कोर 21-24 कर दिया। डू ओर डाई पर जीवा को बाहर कर इस सीजन का पहला और करियर का तीसरा सुपर-10 पूरा किया। नवीन अब भी बाहर थे। आशू ने हालांकि अगली रेड पर नवीन को रिवाइव करा लिया। नवीन ने आते ही संदीप कंडोला को बाहर किया और स्कोर 27-23 कर दिया। अगली रेड पर रजनीश ने जीवा और संदीप नरवाल को बाहर कर स्कोर 25-27 कर दिया। रजनीश ने फिर दो अंक लिए और दिल्ली को आलआउट की कगार पर धकेल दिया। नवीन ने हालांकि बोनस और टच प्वाइंट के साथ इसे टालते हुए इस सीजन का अपना 100वां रेड अंक पूरा किया।

इसके बाद रजनीश ने पीकेएल के इस मैच का अपना 20वां अंक लेकर टाइटंस को 34-33 से आगे कर दिया। नवीन ने अपने 24वें प्वाइंट के साथ स्कोर 34-34 कर दिया। नवीन ने बोनस लेकर दिल्ली को एक अंक की लीड दिला दी। रजनीश अब डू ओर डाई रेड पर थे। कृष्ण ढुल ने उन्हें लपक लिया। अब मैच में सिर्फ 30 सेकेंड बचे थे। मैच की अंतिम रेड पर टाइटंस को एक अंक मिला लेकिन 36-35 से यह मैच हार चुके थे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.