Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

यू मुम्बा का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल PKL 9 के लिए

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 30, 2022 at 9:38 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
यू मुम्बा का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल PKL 9 के लिए

(Courtesy : PKL)

टीम इस बार अपने युवा खिलाड़ियों पर ही ज्यादा निर्भर करेगी।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सीजन के लिए यू मुम्बा भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। टीम में इस बार ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं। टीम ने ऑक्शन से पहले अपने सबसे बड़े चेहरे फजल अत्राचली को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा अभिषेक सिंह को भी टीम ने रिलीज कर दिया था। इस बार टीम ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर ही निर्भर है।

यू-मुम्बा के पास आगामी सीजन के लिए सुरेंदर सिंह, गुमान सिंह, शिवम और सत्यवान जैसे खिलाड़ी हैं। टीम ने ऑक्शन के दौरान गुमान सिंह को खरीदा था। उनका परफॉर्मेंस पिछले सीजन काफी अच्छा रहा था। वहीं हरेंद्र कुमार और रिंकू जैसे डिफेंडर भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा राहुल सेतपाल भी टीम में हैं। टीम को ज्यादातर अपने इन्हीं खिलाड़ियों पर ही डिपेंड रहना होगा। अगर टीम को देखा जाए तो उनके पास कोई बड़ा स्टार प्लेयर नहीं हैं। इसीलिए देखने वाली बात होगी कि उनका परफॉर्मेंस इस सीजन कैसा रहता है।

नए सीजन के आगाज से पहले जान लेते हैं कि यू-मुम्बा की टीम अगले सीजन अपने मुकाबले-मुकाबले कब खेलने वाली है। उनका पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल क्या है।

यू-मुम्बा का पूरा शेड्यूल

तारीख – समय – मुकाबला

7 अक्टूबर – 9:30 PM – यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली

10 अक्टूबर – 7:30 PM – यू मुम्बा vs यूपी योद्धा

14 अक्टूबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs तमिल थलाइवाज

16 अक्टूबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन

21 अक्टूबर – 7:30 PM – यू मुम्बा vs हरियाणा स्टीलर्स

22 अक्टूबर – 9:30 PM – यू मुम्बा vs बेंगलुरू बुल्स

26 अक्टूबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स

29 अक्टूबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स

2 नवंबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटंस

4 नवंबर – 9:30 PM – यू मुम्बा vs पटना पाइरेट्स

7 नवंबर – 8:30 PM – यू मुम्बा vs जयपुर पिंक पैंथर्स

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.