Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AFG टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं शुभमन गिल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 5, 2026 at 10:06 PM
Modified at :June 5, 2026 at 10:10 PM
IND vs AFG टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं शुभमन गिल

(Courtesy : BCCI)

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम का फोकस रेड बॉल क्रिकेट पर है। इसी कड़ी में 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच (IND vs AFG) एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। बता दें, यह पहली बार होगा जब मुल्लांपुर का यह मैदान किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

हालांकि, यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारत के लिए यह आगामी टेस्ट मैचों की तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसीलिए, अब आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट के लिए ये हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग XI

1. यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal, IND vs WI, India, West Indies
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल के कंधों पर रहने वाली है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन यहाँ जरूर वापसी करना चाहेंगे। उन्होंने अब तक घरेलू टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन भी किया है।

2. केएल राहुल

KL Rahul's 'fingers in mouth' celebration
KL Rahul (Image Source: BCCI)

केएल राहुल को हाल ही में ऋषभ पंत की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। उनके अनुभव और तकनीक को देखते हुए उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलना तय है। राहुल ने आईपीएल 2026 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे। अब वह टेस्ट क्रिकेट में भी वही फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

3. साईं सुदर्शन

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan. (Image Source: BCCI)

बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन को इस मैच में नंबर तीन पर मौका मिल सकता है। उन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और IPL दोनों में लगातार रन बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैचों में 302 रन बनाकर कुछ झलकियां जरूर दिखाई हैं। अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में अपनी जगह और मजबूत करने की कोशिश जरूर करेंगे।

4. शुभमन गिल – कप्तान

Shubman Gill
Shubman Gill (Photo by Visionhaus/Getty Images)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। इस मैच में उनसे कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

5. देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal
Devdutt Padikkal (Photo by Izhar Khan/Getty Images)

इस मुकाबले के लिए पांचवें नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिल सकता है। उन्होंने हाल के महीनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा IPL 2026 में भी उन्होंने RCB के लिए कई अहम पारियां खेलीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर में संतुलन प्रदान कर सकते हैं।

6. ऋषभ पंत – विकेटकीपर

Rishabh Pant, IND vs SA, Rishabh Pant test cricket
Rishabh Pant. (Image Source: BCCI)

ऋषभ पंत अभी भी टेस्ट क्रिकेट में भारत के नंबर वन विकेटकीपर हैं। भले ही IPL 2026 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता भारत को कभी भी मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है।

7. वॉशिंगटन सुंदर

Washington Sundar (Photo by Stu Forster/Getty Images)

वॉशिंगटन सुंदर टीम के प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर के रूप में नजर आ सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी काफी प्रभावित किया था। घरेलू विकेटों पर उनकी ऑफ स्पिन भारत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

8. नीतिश कुमार रेड्डी

Nitish Kumar Reddy celebrates his ton at the MCG
Nitish Kumar Reddy (Photo by Santanu Banik/Speed Media/Icon Sportswire via Getty Images)

नीतिश कुमार रेड्डी को भी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है। उनकी मौजूदगी भारतीय टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी का विकल्प देती है। साथ ही वह निचले क्रम में उपयोगी रन भी जोड़ सकते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में भी कुछ मैचों में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।

9. मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj, India test cricket 2025
Mohammed Siraj. (Image Source: BCCI)

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज फास्ट बॉलिंग अटैक की अगुआई करते नजर आएंगे। सिराज ने पिछले कुछ सालों में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसीलिए, इन्हीं पर ही नई गेंद से विकेट निकालने की जिम्मेदारी रहने वाली है।

10. प्रसिद्ध कृष्णा

Prasidh Krishna India test cricket
Prasidh Krishna (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है। उनकी अतिरिक्त उछाल और गति अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वह तेज गेंदबाजी विभाग में वह सिराज का अच्छा साथ दे सकते हैं। हालांकि, कृष्णा अब तक टेस्ट क्रिकेट में काफी महंगे साबित हुए हैं।

11. कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav, Test cricket 2025
Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)

कुलदीप यादव इस मैच में स्पिन विभाग की कमान संभाल सकते हैं। भले ही हाल के समय में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह भारत के सबसे अहम स्पिनरों में से एक हैं। कुलदीप घरेलू परिस्थितियों में किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डालने की क्षमता रखते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.