Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AFG: सबसे ज्यादा रन और विकेट, एकमात्र टेस्ट मैच के बाद

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 8, 2026 at 8:07 PM
Modified at :June 8, 2026 at 8:07 PM
IND vs AFG: सबसे ज्यादा रन और विकेट, एकमात्र टेस्ट के बाद

भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया।

भारत ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच शानदार अंदाज में जीत लिया है। अफगानिस्तान की टीम ना तो गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में टीम इंडिया को टक्कर दे पाई। इसी वजह से भारत ने एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए और केएल राहुल ने भी शतकीय पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और फॉलो-ऑन में 112 रन ही बना सकी।

इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो मानव सुथार रहे जिन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर सात विकेट चटकाए। सुथार का यह पहला ही टेस्ट मैच था और कुलदीप यादव ने उन्हें डेब्यू टेस्ट कैप दिया था। इसके बाद सुथार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहली पारी में ही छह विकेट चटकाकर टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs AFG: सबसे ज्यादा रन

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Shubman Gill
Shubman Gill (Image Source: BCCI)

इस मैच में सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए। उन्होंने 126 रनों की पारी खेली थी और उसके चलते वह इस एकमात्र टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बाद केएल राहुल का नंबर आता है, जिन्होंने 100 रन बनाए थे। तीसरे और चौथे नंबर पर साई सुदर्शन और ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 81-81 रनों की पारी खेली थी।

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • 1. शुभमन गिल (IND) – 126 रन
  • 2. केएल राहुल (IND) – 100 रन
  • 3. साई सुदर्शन (IND) – 81 रन
  • 4. ऋषभ पंत (IND) – 81 रन
  • 5. रहमत शाह (AFG) – 73 रन

IND vs AFG: सबसे ज्यादा विकेट

Manav Suthar
Manav Suthar (Image Source: BCCI)

इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट डेब्यूटेंट मानव सुथार ने लिए। उन्होंने अफगानिस्तान की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लिया और कुल मिलाकर सात विकेट चटकाए। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम सैफी हैं, जिन्होंने छह विकेट चटकाए। जबकि तीसरे पायदान पर वॉशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने पांच विकेट लिए हैं।

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

  • 1. मानव सुथार (IND) – 7 विकेट
  • 2. मोहम्मद सलीम सैफी (AFG) – 6 विकेट
  • 3. वॉशिंगटन सुंदर (IND) – 5 विकेट
  • 4. कुलदीप यादव (IND) – 3 विकेट
  • 5. प्रसिद्ध कृष्णा (IND) – 3 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.