Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, चौथा टेस्ट मैच

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :July 22, 2025 at 11:13 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 22, 2025 at 11:13 PM (GMT+5:30)
IND vs ENG Dream11 Prediction Today Match 4th test India's tour of England 2025

IND vs ENG के चौथे टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की ब्लॉकबस्टर सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने भारत पर 22 रन से रोमांचक जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। अब गुरुवार से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में रोचक मुकाबले की उम्मीद है, क्योंकि इस मैच में सीरीज दांव पर लगी है।

अगर आप IND vs ENG के बीच होने वाले चौथे मुकाबले में Dream11 टीम बनाकर बड़ी रकम जीतना चाहते हैं, तो यहां दिए गए फैंटेसी टीम से संबंधित सुझाव आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

IND vs ENG: मैच डिटेल्स

  • मैच: इंग्लैंड बनाम भारत, चौथा टेस्ट, भारत का इंग्लैंड दौरा 2025
  • मैच की तारीख: 23-27 जुलाई, 2025
  • समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से
  • स्थान: ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

IND vs ENG पिच रिपोर्ट

ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाले इस मैच की पिच की बात करें तो ये पिच भी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। इस ट्रैक पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।

मैनचेस्टर की सतह पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 450 तक का स्कोर खड़ा कर दूसरी टीम को दबाव में ला सकती है। इस विकेट पर अब तक पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 32 बार सफलता हासिल की है। तो वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 17 मैचों में जीत मिली है।

IND vs ENG फैंटेसी टिप्स

भारत की ओर से चौथे टेस्ट मैच में केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी में अहम साबित हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भी गेंद और बल्ले के साथ अच्छा कर सकते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर नजरें होंगी।

इसके अलावा इंग्लैंड टीम की तरफ से जो रूट, बेन डकेट और हैरी ब्रूक के साथ ही जेमी स्मिथ को आप अपनी Dream11 टीम के लिए प्रमुखता से शामिल कर सकते हैं। साथ ही साथ बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी फैंटेसी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

IND vs ENG: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

IND vs ENG मैच की Dream11 (Team 1)

IND vs ENG मैच की Dream11 (Team 1)

विकेटकीपर – ऋषभ पंत, जेमी स्मिथ

बल्लेबाज – केएल राहुल, बेन डकेट, जो रूट, शुभमन गिल

ऑलराउंडर – रवींद्र जडेजा, बेन स्टोक्स, वॉशिंगटन सुंदर

गेंदबाज – जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह

कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: बेन स्टोक्स

उप-कप्तान पहली पसंद: जो रूट || उप-कप्तान दूसरी पसंद: रवींद्र जडेजा

IND vs ENG मैच की Dream11 (Team 2)

IND vs ENG मैच की Dream11 (Team 2)

विकेटकीपर – ऋषभ पंत, जेमी स्मिथ

बल्लेबाज – यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, जो रूट, हैरी ब्रूक

ऑलराउंडर – रविंद्र जडेजा, बेन स्टोक्स

गेंदबाज – मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, क्रिस वोक्स

कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जायसवाल || कप्तान की दूसरी पसंद: ऋषभ पंत

उप-कप्तान पहली पसंद: रवींद्र जडेजा || उप-कप्तान दूसरी पसंद: हैरी ब्रूक

भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टेस्ट कब खेला जाएगा?

भारत बनाम इंग्लैंड के चौथे टेस्ट की शुरुआत 23 जुलाई को होगी और ये मैच 27 जुलाई तक खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टेस्ट मैच ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टेस्ट कितने बजे शुरु होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरु होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.