Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 5, 2026 at 4:41 PM
Modified at :March 5, 2026 at 4:44 PM
IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल?

IND vs ENG के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 2 भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है।

दोनों टीमें टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। भारत की टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, सैम करन और विल जैक्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप IND vs ENG का दूसरा सेमीफाइनल कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कब और कहां होगा IND vs ENG के दूसरे सेमीफाइनल का आयोजन?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी।

टीवी पर कब और कहां देखें IND vs ENG का दूसरा सेमीफाइनल मैच?

भारत में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD चैनलों पर मुकाबला देख सकते हैं।

अगर आप इंग्लिश कमेंट्री में मैच देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada चैनलों पर भी प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

कब और कहां देखें IND vs ENG के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे Jio Hotstar पर हर महीने के अनुसार शुरुआती कुछ मिनट तक फ्री व्यूइंग का विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, पूरा मुकाबला देखने के लिए प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.