Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs PAK: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-पाकिस्तान का फाइनल; जानिए एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 3, 2026 at 9:02 AM
Modified at :October 3, 2026 at 9:02 AM
IND vs PAK: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-पाकिस्तान का फाइनल; जानिए एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और पाकिस्तान दोनों का क्वार्टरफाइनल मुकाबला रद्द हो गया था।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यानी गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के (IND vs PAK) बीच खेला जाएगा। भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर यहां तक का सफर तय किया है।

अगर इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के अब तक के सफर पर नजर डालें तो भारत को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली थी। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 169 रन बनाए और विपक्षी टीम को 45 रनों पर समेटकर 124 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, पाकिस्तान का भी क्वार्टरफाइनल फाइनल मुकाबला रद्द रहा और वह बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा।

इस मैच की शुरुआत स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबला लाइव कहां और कैसे देखें?

भारत में एशियन गेम्स 2026 के इस गोल्ड मेडल मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। यदि आप हिंदी में मैच देखना चाहते हैं, तो इसका प्रसारण Sony Sports 3 पर होगा।

इसके अलावा, यदि आप मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो यह SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.