Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 13, 2025 at 9:13 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 13, 2025 at 9:13 PM (GMT+5:30)
IND vs SA Dream11 Prediction, Best Dream11 Playing XI, Today Match 1st Test, India vs South Africa Test series 2025

IND vs SA के पहले टेस्ट मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा ईनाम।

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर 2025 से होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां 2019 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होगी।

इस मुकाबले में भारत अपने घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा और टीम में ऋषभ पंत की वापसी ने मजबूत संतुलन दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के युवा बल्लेबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, इस मैच में अच्छे फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी टीम के लिए अच्छा संकेत है और पिछले टेस्ट में पाकिस्तान को हराने के बाद प्रोटियाज का आत्मविश्वास भी ऊंचा है। दोनों टीमें पांच दिनों तक कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं।

IND vs SA: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2025, पहला टेस्ट
  • तारीख: 14 से 18 नवंबर 2025, शुक्रवार से मंगलवार
  • समय: सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

IND vs SA: हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 18 मुकाबले जीते हैं जबकि भारत ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। दस मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

IND vs SA: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच काली मिट्टी की है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ टूटती जाती है। शुरुआती दिनों में बल्लेबाजी आसान होती है, लेकिन गेंद पुरानी होने पर स्पिनरों की भूमिका बहुत अहम हो जाती है।

तेज गेंदबाजों को भी स्पंजी या अनियमित उछाल का फायदा मिलेगा। यहां अंतिम पारी में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण रहता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना समझदारी भरा फैसला होगा।

IND vs SA: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), वियान मल्डर, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, मार्को यांसिन, केशव महाराज, साइमन हार्पर, कागिसो रबाडा।

IND vs SA Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत

बल्लेबाज: केएल राहुल, शुभमन गिल, ऐडन मार्कराम, यशस्वी जायसवाल

ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कॉर्बिन बॉश, मार्को यांसिन

गेंदबाज: कुलदीप यादव, कगिसो रबाडा

कप्तान की पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल

उप कप्तान की पहली पसंद: मार्को यांसिन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल

IND vs SA Dream11 (टीम 2)

IND vs SA Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ऋषभ पंत

बल्लेबाज: एडेन मार्करम, यशस्वी जायसवाल

ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यांसिन

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज, कुलदीप यादव, कगिसो रबाडा

कप्तान की पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल

उप कप्तान की पहली पसंद: अक्षर पटेल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: एडेन मार्करम

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.