IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच

IND vs SA के दूसरे टी20 मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा ईनाम।
भारत ने पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका IND vs SA को करारी शिकस्त देकर धमाकेदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत की है। टीम इंडिया ने प्रोटियाज को टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के मामले में उनकी सबसे बड़ी हार झेलने पर मजबूर किया।
भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी, जबकि दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। बता दें अब ये दोनों टीमें 11 दिसंबर को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टी20 के लिए आमने-सामने होंगी।
भारत इस मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका खराब प्रदर्शन को भुलाकर वापसी करने की कोशिश करेगा। भारत अपनी विजयी प्लेइंग इलेवन को जारी रख सकता है, हालांकि कुछ बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।
IND vs SA: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 सीरीज 2025, दूसरा टी20
- तारीख: 11 दिसंबर 2025, गुरुवार
- समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
IND vs SA: हेड टू हेड
पहले टी20 की जीत के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अन्तर्राष्ट्रीय में अपनी कुल जीतों की संख्या 19 कर ली है। प्रोटियाज ने अब तक 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ है।
IND vs SA: पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर का यह नया स्टेडियम पहली बार किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। यहां खेले गए महिला वनडे और आईपीएल मैचों में पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रही है। बैटिंग आसान रहने की उम्मीद है और यहां बड़े स्कोर बन सकते हैं। हालांकि, ओस गिरने की संभावना के चलते दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
IND vs SA: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यांसिन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया।
IND vs SA Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मार्को यांसिन, एडेन मार्करम
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: क्विंटन डी कॉक
उप कप्तान की पहली पसंद: अर्शदीप सिंह || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मार्को यांसिन
IND vs SA Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, मार्को यांसिन, एडेन मार्करम
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, एनरिक नॉर्किया
कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || कप्तान की दूसरी पसंद: ऐडन मार्कराम
उप कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: डेवाल्ड ब्रेविस
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.