IND vs WI Dream11 Prediction, दूसरा वनडे, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026
IND vs WI के दूसरे वनडे मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस सीरीज में भारत ने पहले वनडे मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।
तिरुअनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली (139*) और शुभमन गिल (110) ने शतकीय पारियां खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई, जबकि कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया, जबकि जॉन कैंपबेल और आमिर जांगू ने भी अर्धशतक जड़े।
IND vs WI: मैच डिटेल्स
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
- मैच: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026
- तारीख: 30 सितंबर 2026 (बुधवार)
- समय: दोपहर 2:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
IND vs WI: हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 143 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 73 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा, दो मैच टाई रहे और चार मुकाबले रद्द भी हुए हैं।
IND vs WI: पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की बाउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं हैं, साथ ही पिच पर अच्छा उछाल और गति मिलने के चलते बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं।
हालांकि, मैच के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को धीमी टर्न मिल सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो, यह एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड है, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के अच्छे मौके रहेंगे।
IND vs WI: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
IND vs WI Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: शाई होप, आमिर जांगू
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, जॉन कैंपबेल, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर: रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स
गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, कुलदीप यादव
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || कप्तान की दूसरी पसंद: शाई होप
उप कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कुलदीप यादव
IND vs WI Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: शाई होप, आमिर जांगू
बल्लेबाज: विराट कोहली, शुभमन गिल, जॉन कैंपबेल, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर: रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स
गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, जेडन सील्स
कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: जस्टिन ग्रीव्स
उप कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कुलदीप यादव
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
