Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, तीन दिग्गजों को सौंपी गई कमान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 9, 2026 at 11:20 PM
Modified at :October 9, 2026 at 11:20 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, तीन दिग्गजों को सौंपी गई कमान

टूर्नामेंट के लिए तीन सदस्यीय कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया गया है।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दें, 21 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा और इसका आयोजन अहमदाबाद में होगा, जिसमें कुल मिलाकर 14 कॉमनवेल्थ देश हिस्सा लेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि भारत के सामने ईरान की चुनौती नहीं होगी।

ईरान ही एक ऐसी टीम है जो कबड्डी में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देती है, लेकिन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप होने के नाते वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से भारत ने कई बड़े सितारों को इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना है और अपेक्षाकृत नए खिलाड़ियों का चयन किया है।

एशियन गेम्स में जितने भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, वे सब इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा विजय मलिक, आकाश शिंदे, अबिनेश नादराजन जैसे पीकेएल के स्टार भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

भारत की 17 सदस्यीय संभावित टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर थीं कि कोचिंग स्टाफ के लिए किसे चुना जाता है। बता दें, अब भारतीय कबड्डी फेडरेशन ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए कोचिंग स्टाफ का भी ऐलान कर दिया है।

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मंजीत छिल्लर कोचिंग स्टाफ में शामिल

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
"I dreamed of playing in PKL 10, but unfortunately, I had to retire": Manjeet Chhillar
Manjeet Chhillar (Credits: Pro Kabaddi)

इस टूर्नामेंट के लिए जे. उदय कुमार को हेड कोच, जबकि मंजीत छिल्लर और रोहित कुमार को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। जे उदय कुमार की अगर बात करें तो उनके पास कोचिंग का काफी एक्सपीरियंस है। वह प्रो कबड्डी लीग (PKL) में तमिल थलाइवाज समेत कई टीमों की कोचिंग कर चुके हैं। इसके अलावा डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में भी उन्हें कोचिंग का अनुभव है।

वहीं मंजीत छिल्लर पीकेएल इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उनके नाम 391 टैकल पॉइंट्स हैं। वह पीकेएल के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने टोटल 132 मैचों में 616 पॉइंट्स पीकेएल में हासिल किए हैं। ऐसे में उनका अनुभव काफी काम आ सकता है।

वहीं रोहित कुमार का जहां तक सवाल है तो पीकेएल में उनके नाम 101 मैचों में 683 पॉइंट्स है। उनकी कप्तानी में ही बेंगलुरू बुल्स ने छठे सीजन में पीकेएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में रोहित के पास भी अनुभव की कोई कमी नहीं है।

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारतीय टीम से उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.