Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल; जानिए किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 2, 2026 at 10:02 AM
Modified at :October 2, 2026 at 10:02 AM
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल; जानिए किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को होगी।

आईसीसी ने 01 अक्टूबर (गुरुवार) को वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, लेकिन ग्रुप स्टेज की शुरुआत 12 टीमों के साथ ही होगी। इसका मतलब है कि टीम इंडिया को अगले स्टेज में जगह बनाने के लिए पांच टीमों से मुकाबला करना होगा।

बता दें कि, इस संस्करण में टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी। इस स्टेज में आईसीसी क्वालीफायर टूर्नामेंट के अंतिम चार में से दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी।

इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप तीन-तीन टीमें, जबकि चौथे स्थान पर अच्छे अंक (बराबरी की स्थिति में बेहतर नेट रन रेट) वाली टीम यानी कुल सात टीमें अगले स्टेज यानी सुपर 7 में पहुंचेंगी। यहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल खेलेंगी।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में किस ग्रुप में है भारत?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बता दें, टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे तय टीमें हैं, जबकि आईसीसी क्वालिफायर खेलने वाली एक टीम भी इस ग्रुप का हिस्सा बनेगी।

भारत अपने ग्रुप स्टेज अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगा। आप सभी को याद होगा कि ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हराकर खिताब जीता था, लेकिन यहां टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा।

10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले के तीन दिन बाद टीम इंडिया 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इसके बाद उसे क्वालिफायर द्वारा आने वाली टीम से ब्लोमफोंटेन में भिड़ना होगा।

भारत ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर, 2027 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। यह मैच विक्टोरिया फॉल्स में बने नए मैदान पर होगा। आईसीसी के अनुसार यह मैदान वर्ल्ड कप के दौरान पहली बार किसी मुकाबले की मेजबानी करेगा।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत के ग्रुप स्टेज के सभी पांच मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे के निर्धारित समय पर शुरू होंगे। इसके बाद अगर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से सुपर 7 में जगह बनाती है, तो आगे के मुकाबले टूर्नामेंट के तय शेड्यूल के अनुसार होंगे।

तारीखमुकाबलासमयवेन्यू
7 अक्टूबर 2027भारत vs ऑस्ट्रेलिया1:30 PMकेपटाउन
10 अक्टूबर 2027भारत vs पाकिस्तान1:30 PMजोहान्सबर्ग
14 अक्टूबर 2027भारत vs अफगानिस्तान1:30 PMत्श्वाने
17 अक्टूबर 2027भारत vs क्वालिफायर A1:30 PMब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs भारत1:30 PMविक्टोरिया फॉल्स

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.