Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का हुआ ऐलान; नवीन कुमार, सुरजीत सिंह जैसे दिग्गज टीम में शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 18, 2026 at 11:06 PM
Modified at :October 18, 2026 at 11:06 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का हुआ ऐलान; नवीन कुमार, सुरजीत सिंह जैसे दिग्गज टीम में शामिल

पीकेएल के कई स्टार खिलाड़ी भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा हैं।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के आगाज में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। 23 अक्टूबर को टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहली बार होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर फैंस के अंदर जबरदस्त उत्साह है। गुजरात के अहमदाबाद में मैचों का आयोजन होगा।

जितने भी भारतीय कबड्डी फैंस हैं, उनके मन में यही सवाल था कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया जाएगा। क्योंकि जो संभावित टीम घोषित हुई थी, उसमें प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कई बड़े नाम शामिल थे। बता दें, प्रैक्टिस कैंप के बाद अब उन्हीं नामों में से 14 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।

अगर रेडर्स की बात करें तो नवीन कुमार, सचिन तंवर, पंकज मोहिते और कई अन्य स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। वहीं डिफेंस में सुरजीत सिंह, परवेश भैंसवाल जैसे दिग्गज मौजूद हैं। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण दिखाई दे रहा है, जिस वजह से टीम का संयोजन काफी संतुलित है।

नवीन ‘एक्सप्रेस’ इस वक्त पीकेएल में पांचवें सबसे ज्यादा (1,120) रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं सचिन तंवर छठे (1058 रेड प्वाइंट्स) और भरत हूडा 10वें (829 रेड प्वाइंट्स) नंबर पर हैं। जबकि सुरजीत सिंह पीकेएल में दूसरे सबसे ज्यादा (476) टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका अनुभव काफी काम आ सकता है।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम इस प्रकार है-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 12: Naveen Kumar shines as Haryana Steelers edge past U Mumba in thrilling tie-breaker
Naveen Kumar

रेडर्स: सचिन तंवर, नवीन कुमार, पंकज मोहिते, आदित्य शिंदे, शिवम पटारे।

डिफेंडर्स: सुरजीत सिंह, अजीत पवार, परवेश मलिक, शुभम शिंदे, नितेश कुमार, योगेश दहिया, दीपक शंकर।

ऑलराउंडर्स: भरत हुडा, नीरज नरवाल।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 13 देश हिस्सा लेंगे। वहीं एशियन गेम्स 2026 में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ था, उनमें से किसी भी खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया है। इस टूर्नामेंट में एक नई टीम खेलती हुई नजर आएगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.