Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की संभावित पुरुष टीम; जानिए किन-किन खिलाड़ियों का हो सकता है चयन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 16, 2026 at 1:45 PM
Modified at :October 16, 2026 at 1:45 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की संभावित पुरुष टीम; जानिए किन-किन खिलाड़ियों का हो सकता है चयन

पीकेएल के कई दिग्गज स्टार भारतीय टीम में नजर आएंगे।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दें, यह टूर्नामेंट 23 से 31 अक्टूबर तक अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 कॉमनवेल्थ देश हिस्सा लेंगे।

इसी वजह से ईरान जैसी मजबूत टीम इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएगी, क्योंकि वो कॉमनवेल्थ नेशंस के तहत नहीं आते हैं। मैचों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और भारतीय टीम भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

भारतीय पुरुष टीम के प्रैक्टिस कैंप के लिए जब प्रोबेबल खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हुआ था, तो हर किसी को काफी हैरानी हुई थी। इसकी वजह यह थी कि एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का कोई भी सदस्य संभावित टीम का हिस्सा नहीं है। इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से अलग टीम खेलती हुई नजर आएगी।

हालांकि, इस टीम में भी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कई स्टार मौजूद हैं। यह नई टीम भी इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम के फाइनल स्क्वॉड में किन-किन खिलाड़ियों का चयन हो सकता है।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की संभावित टीम

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Top 10 stars left out of Indian men's kabaddi team for Asian Games 2026 ft. Naveen Kumar
Naveen Kumar

रेडर: नवीन कुमार, सचिन तंवर, आदित्य शिंदे, शिवम पटारे।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, योगेश दहिया, नितेश कुमार, दीपक शंकर, परवेश भैंसवाल, सुरजीत सिंह।

ऑलराउंडर: नीरज नरवाल, भरत हुडा।

अगर इस टीम को देखें तो यह काफी संतुलित दिखाई दे रही है। नवीन कुमार, सचिन तंवर और भरत हूडा जैसे रेडर्स के पास पीकेएल का काफी अनुभव है। यह खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।

नवीन इस वक्त पीकेएल में पांचवें सबसे ज्यादा (1120) रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं सचिन तंवर छठे (1058 रेड पॉइंट्स) और भरत हूडा 10वें (829 रेड पॉइंट्स) नंबर पर हैं।

अगर डिफेंस की बात की जाए तो सुरजीत सिंह और परवेश भैंसवाल जैसे डिफेंडर्स के पास भी अनुभव की कोई कमी नहीं है। सुरजीत पीकेएल में दूसरे सबसे ज्यादा (476) टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं परवेश भी 381 पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। ऐसे में टीम का रेडिंग और डिफेंस दोनों ही डिपार्टमेंट काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.