Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

एशियन गेम्स, इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारत की स्क्वाड का हुआ ऐलान; श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए कप्तान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 6, 2026 at 2:50 PM
Modified at :June 6, 2026 at 2:50 PM
एशियन गेम्स, इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारत की स्क्वाड का हुआ ऐलान; श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए कप्तान

श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (06 जून) को एशियन गेम्स 2026 के साथ-साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरान, चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

ये स्क्वाड घोषित होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। IPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, जो पिछले T20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान थे।

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिली कमान

Are India missing Shreyas Iyer at No. 3 in T20 World Cup 2026?
Shreyas Iyer (Courtesy: BCCI)

मार्च 2026 में भारत को लगातार दूसरा T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। इसीलिए, उन्हें टीम से बाहर करके उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि, श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद कोई T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था। पिछले ढाई साल से वह भारतीय T20 टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, IPL में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी लगातार चर्चा में रही। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को 2020 और पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi included as India announce squad for Asian Games 2026
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी अब सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका स्ट्राइक रेट भी 237.31 का रहा। इसके अलावा उन्होंने 72 छक्के लगाकर IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

डेब्यू करते ही टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करते हैं तो वह 16 साल की उम्र पूरी होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

फिलहाल, यह रिकॉर्ड किसी भारतीय खिलाड़ी के नाम नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि भारत के सबसे युवा T20I खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने 18 साल 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

बुमराह और हार्दिक को मिला आराम

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है। हालांकि, एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित टीम में बुमराह को शामिल किया गया है।

इसके अलावा रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है। वहीं T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को इस बार मौका नहीं मिला।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.