IND vs WI वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दो नए चेहरों को स्क्वाड में मिला स्थान
प्रिंस यादव और मयंक यादव को भी टी20 टीम में जगह मिली है।
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ घर में लिमिटेड ओवर सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बीसीसीआई ने 16 सितंबर (बुधवार) को भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है।
पहले की तरह शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि श्रेयस अय्यर टी20 टीम की कमान संभालेंगे। इस स्क्वाड के आने के बाद की सबसे बड़ी खबर यह है कि अनकैप्ड नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी टी20 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
8 मैचों की होगी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
भारत और वेस्टइंडीज के बीच घरेलू सीरीज में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच शामिल हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
इसके बाद 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला टी20 लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम (दोपहर 2 बजे से)
- दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी (दोपहर 2 बजे से)
- तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़ (दोपहर 2 बजे से)
टी20 सीरीज
- पहला टी20: 6 अक्टूबर, लखनऊ (शाम 7 बजे से)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, रांची (शाम 7 बजे से)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर, इंदौर (शाम 7 बजे से)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद (शाम 7 बजे से)
- पांचवां टी20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु (शाम 7 बजे से)
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
