Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

भारत बनाम ब्राजील फुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: जानिए कब, कहां और कैसे देखें फ्रेंडली मैच?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 3, 2026 at 4:58 PM
Modified at :October 3, 2026 at 4:58 PM
भारत बनाम ब्राजील फुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: जानिए कब, कहां और कैसे देखें फ्रेंडली मैच?

ब्राजील की सीनियर फुटबॉल टीम पहली बार भारत दौरे पर है।

भारत और ब्राजील की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीमें पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर आमने-सामने होने जा रही हैं। भारतीय टीम ने इस इंटरनेशनल विंडो में इससे पहले बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ मुकाबला खेला था, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। अब ब्लू टाइगर्स के सामने पांच बार की FIFA वर्ल्ड कप विजेता टीम की बड़ी चुनौती है।

भारतीय टीम इस मैच में खालिद जमील की कोचिंग में उतरेगी, जबकि ब्राजील की कमान अनुभवी कोच कार्लो एंसेलोटी के हाथों में है। ब्राजील की टीम में विनीसियस जूनियर और मारक्विनोस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में यह मुकाबला भारत के लिए दुनिया की बड़ी टीमों में से एक के खिलाफ अपनी क्षमता परखने का बड़ा मौका होगा।

बता दें कि भारत और ब्राजील के बीच यह मुकाबला FIFA इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच है। सितंबर-अक्टूबर की इंटरनेशनल विंडो में भारत को पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। भारत ने 25 सितंबर को पनामा का सामना किया था, जबकि अब उसे ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ मैच खेलना है।

भारत बनाम ब्राजील फुटबॉल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारत और ब्राजील के बीच इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन यानी सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी।

भारत बनाम ब्राजील फुटबॉल मैच लाइव कहां देखें?

भारत में भारत बनाम ब्राजील इंटरनेशनल फ्रेंडली का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। अंग्रेजी कमेंट्री के लिए Sony Sports Ten 2, हिंदी कमेंट्री के लिए Sony Sports Ten 3, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री के लिए Sony Sports Ten 4 पर मुकाबला देखा जा सकता है। इसके अलावा, बंगाली कमेंट्री के लिए Sony AATH पर मैच का लाइव प्रसारण होगा।

यदि आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी समेत अन्य डिवाइस पर भारत बनाम ब्राजील मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर यह उपलब्ध होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.