भारत बनाम इंग्लैंड मैच फ्री में लाइव कब, कहां और कैसे देखें? कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026
भारतीय पुरुष टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड (भारत बनाम इंग्लैंड) के खिलाफ भिड़ंत के साथ करेगी। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करके खिताब की ओर अपना पहला कदम बढ़ाना चाहेगी।
इस मुकाबले में सुरजीत सिंह की कप्तानी और नवीन कुमार की उपकप्तानी में भारतीय टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऐसे में कबड्डी फैंस यह जानना चाहेंगे कि भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कब शुरू होगा और इसे टीवी, ऑनलाइन या फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड कबड्डी मैच कब और कहां खेला जाएगा?
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
भारत और इंग्लैंड के बीच पुरुष ग्रुप ए का मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा, जिसका आयोजन अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड कबड्डी मैच टीवी पर कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। आप अपनी भाषा के अनुसार चैनल चुनकर इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
यदि आप मोबाइल, टैबलेट या PC पर भारत बनाम इंग्लैंड कबड्डी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच को फ्री में लाइव कहां देखें?
भारतीय दर्शक बिल्कुल फ्री में भी इस टूर्नामेंट के सभी मैचों को लाइव देख सकते हैं। जी हां! Star Sports के आधिकारिक YouTube चैनल पर इस टूर्नामेंट की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारत
सुरजीत सिंह (कप्तान), अजीत पवार, परवेश भैंसवाल, शुभम शिंदे, योगेश दहिया, नितेश कुमार, दीपक शंकर, सचिन तंवर, नवीन कुमार, पंकज मोहिते, आदित्य शिंदे, शिवम पटारे, भरत हुडा, नीरज नरवाल।
इंगलैंड
फेलिक्स ली (कप्तान), मिलन कौशल, नयन युवराज परेश डाभी, अह्रुजन रघुनाथन, एल्विन जैसन, जॉर्ज वेलिंगटन, जय पटेल, कश्यप विजय कुमार, महेश पोपट, अहिलान पार्थिपन, निथुशन कोहिलथास, युवराज पांडेया।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
