Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

भारत बनाम ईरान पुरुष कबड्डी फाइनल: कब, कहां और कैसे देखें लाइव? एशियन गेम्स 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 26, 2026 at 11:23 AM
Modified at :September 26, 2026 at 11:23 AM
भारत बनाम ईरान पुरुष कबड्डी फाइनल: कब, कहां और कैसे देखें लाइव? एशियन गेम्स 2026

भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 सितंबर, शनिवार को भारत और ईरान के बीच जापान के आइची में स्थित टोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार 02:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी।

गौरतलब हो कि, भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता इतिहास की सबसे सफल टीम है। वह अब तक खेले गए 9 संस्करणों में 8 गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

सिर्फ 2018 में ईरान से सेमीफाइनल में हार के चलते वह पोडियम पर पहला स्थान हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन 2022 में भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा वापस बना लिया।

दोनों टीमों ने प्रतियोगिता में अजेय रहकर बनाई फाइनल में जगह

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मुकाबले जीते थे। उसने जापान को 49-24 से, दक्षिण कोरिया को 63-31, बांग्लादेश को 48-25 और चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद सुनील कुमार की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरी ओर, ईरान ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 59-21 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। थाईलैंड को 83-27 से, पाकिस्तान को 51-30, नेपाल को 76-23 और मलेशिया को 67-33 से हराकर उसने भी अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया था।

फाइनल मुकाबले के लिए भारत और ईरान की संभावित प्लेइंग 7

भारत: देवांक दलाल (सेंटर), अयान लोहचब (राइट इन), अर्जुन देशवाल (लेफ्ट इन), सुनील कुमार (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेठपाल (राइट कॉर्नर), सुमित सांगवान (लेफ्ट कॉर्नर)।

ईरान: अमीरमोहम्मद जफरदानेश (राइट इन), मोहम्मदरेजा शादलुई (लेफ्ट इन), फजल अत्राचली (राइट कवर), रेजा मीरबाघेरी (लेफ्ट कवर), अलीरेजा मिर्जाइयन (राइट कॉर्नर), अली समादी (लेफ्ट कॉर्नर), मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श (सेंटर)।

भारत बनाम ईरान कबड्डी फाइनल लाइव कहां और कैसे देखें?

भारत बनाम ईरान फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports 1, Sony Sports 2 और Sony Sports 5 पर होगा। इसके अलावा Sony Sports 3 (हिंदी) और Sony Sports 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) पर क्षेत्रीय भाषाओं में कवरेज उपलब्ध रहेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.