Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

भारत और जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा T20I मैच, जानिए कब और कहां होगा आयोजन

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 4, 2026 at 6:21 PM
Modified at :September 4, 2026 at 7:03 PM
भारत और जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा T20I मैच, जानिए कब और कहां होगा आयोजन

(Courtesy : BCCI/X)

भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत इस ऐतिहासिक मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है।

भारत और जापान के बीच जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दोनों देशों की पुरुष टीमें पहली एक-दूसरे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगी। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

बीसीसीआई और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने 04 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को इस खास मुकाबले की घोषणा की है, जिसके जरिए क्रिकेट को जापान और पूर्वी एशिया में नए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

22 सितंबर को सानो में खेला जाएगा जापान बनाम भारत मुकाबला

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारत और जापान के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सुजुकी कप के नाम से आयोजित होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा।

यह मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा, जिसकी शुरुआत दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है, जो जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर बैठक के दौरान हुए समझौते से जुड़ी है। इसमें भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।

क्रिकेट को नए क्षेत्रों तक ले जाना चाहती है BCCI

बीसीसीआई जापान में होने वाले इस मुकाबले को क्रिकेट के विस्तार के एक मौके के तौर पर देख रहा है। भारत जैसे मजबूत क्रिकेट देश की टीम के जापान में खेलने से वहां के स्थानीय दर्शकों और क्रिकेट में रुचि रखने वाले लोगों को इस खेल से करीब से जुड़ने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “बीसीसीआई इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर खुश है, जब भारतीय और जापानी पुरुष टीमें जापान में एक विशेष टी20 इंटरनेशनल के लिए एक साथ आएंगी। यह क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम नए क्षेत्र में जा रही है और जापान तथा पूर्वी एशिया में इस खेल को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।”

JCA ने भारतीय टीम के स्वागत को बताया ऐतिहासिक

जापान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए भी यह मुकाबला देश में क्रिकेट को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन का मानना है कि भारतीय टीम की मौजूदगी से जापान में स्थानीय स्तर पर इस खेल को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी और ज्यादा लोग क्रिकेट को जान सकेंगे।

JCA के सीईओ नाओकी मियाजी ने कहा, “मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को जापान में क्रिकेट के घर आमंत्रित कर पाना हमारे संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण है। हम इस लक्ष्य की दिशा में हमारे साथ काम करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद करते हैं और भारतीय क्रिकेट फैंस के जुनून का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

उन्होंने स्थानीय जापानी लोगों से भी मुकाबला देखने और अपनी टीम का समर्थन करने की अपील की। भारत और जापान की यह पहली टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में एक नई शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.