Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित, रितु नेगी समेत इन स्टार्स को मिला मौका

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 27, 2026 at 7:21 PM
Modified at :March 27, 2026 at 7:21 PM
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित, रितु नेगी समेत इन स्टार्स को मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम की संभावित खिलाड़ियों की एक बड़ी लिस्ट जारी की गई है।

एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय महिला कबड्डी टीम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस टूर्नामेंट से पहले इसमें हिस्सा लेने वाले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

अब इन सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेना होगा, जहां उनकी फिटनेस, प्रदर्शन और गेम प्लान के अनुसार परखा जाएगा। इसके बाद टीम का फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा, जिसमें कुल 14 खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड है शानदार

भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है। इस टीम ने 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत साबित की थी।

हालांकि, 2018 में टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन 2022 में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए फिर से गोल्ड अपने नाम किया। यह लगातार शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वह हर बार खिताब की दावेदार रहती है।

एशियन गेम्स 2026 में मिलेगा कड़ा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। इस बार भी भारतीय टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है, लेकिन ईरान जैसी टीमों से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

ऐसे में भारतीय टीम को अपना प्रदर्शन लगातार अच्छा बनाए रखना होगा, क्योंकि एशियन लेवल पर अब कई टीमें मजबूत होकर उभरी हैं।

वर्ल्ड कप जीतकर आ रही है भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आई है। उन्होंने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया था।

इस खिताबी जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और अब एशियन गेम्स 2026 में भी उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट-

रेडर्स: मनीषा कुमारी, ज्योति, पुनीता, रिया कुमारी, तमन्ना, पिंकी रॉय, प्रिया, सुमन, मोनिका, कार्तिका पी, सिमरन कंबोज, अंकिता सिंह, अवंतिका, भूमिका, मनीषा बारा, महेश्वरी, सोनाली, सोनाली शिंगटे, ज्योति, पूजा श्री राम, रितु सुरज भाने, अमरपाली गलांडे, अनु, रितु।

डिफेंडर्स: स्नेका चिनराज, मुस्कान शर्मा, घाधवी सभाई, निकिता, साक्षी, छाया, राजरानी, रुचि, रेनुका, पुष्पा, साक्षी शर्मा, भावना देवी, संजू देवी, निधि शर्मा, धनलक्ष्मी, चंपा ठाकुर, रितु नेगी।

ऑलराउंडर्स: पूजा धर्मेंद्र, मिनी नरवाल।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.