Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 21, 2026 at 7:39 PM
Modified at :August 22, 2026 at 8:56 PM
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज

इस सूची में दो सक्रिय बल्लेबाज भी मौजूद हैं।

टेस्ट क्रिकेट को बल्लेबाजों की परीक्षा लेने वाला फॉर्मेट माना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज धैर्य के साथ लंबी पारी खेलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ बल्लेबाज इस फॉर्मेट में अलग अंदाज में ही खेलते दिखे हैं। बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में भी जमकर बल्ला चलाया है, और तेजी से रन बटोरने की रणनीति अपनाई है। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देखी जाए तो इसमें सबसे तेज अर्धशतक केवल 21 गेंदों में लगा है। वनडे और टी20 क्रिकेट में तो यह आंकड़ा चौंकाता नहीं है, लेकिन टेस्ट में निश्चित रूप से यह चौंकाने वाला है। सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें भी कई बड़े नाम शामिल हैं।

आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

इन भारतीयों ने टेस्ट में लगाया है सबसे तेज अर्धशतक

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. शार्दुल ठाकुर – 31 गेंद

Shardul Thakur
Shardul Thakur. (Image Source: ICC)

2021 में भारत के इंग्लैंड दौरे के चौथे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर ने गेंद की जगह बल्ले से अपना कमाल दिखाया था। पहली पारी में भारत केवल 127 के स्कोर पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। शार्दुल पहली नौ गेंदों में केवल पांच रन बना पाए थे।

इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स के ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपने हाथ खोले। इसके बाद से शार्दुल रुके ही नहीं और केवल 31 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। शार्दुल ने अर्धशतक पूरा करने के लिए छह चौकों के साथ-साथ तीन छक्के भी लगाए थे।

4. यशस्वी जायसवाल – 31 गेंद

Yashasvi Jaiswal test cricket 2025
Yashasvi Jaiswal (Photo by Alex Davidson/Getty Images)

कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर से ही हाथ खोलना शुरू कर दिया था। हसन महमूद के पहले ओवर में ही यशस्वी ने चौकों की हैट्रिक लगा दी थी। इसके बाद पारी के तीसरे और हसन के दूसरे ओवर में यशस्वी ने एक छक्का और 2 चौके लगाए।

यशस्वी ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कुल 10 चौके और एक छक्का लगाया। वह 51 गेंदों में 72 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

3. कपिल देव – 30 गेंद

1982 में भारत के पाकिस्तान दौरे के दूसरे टेस्ट में कपिल देव ने धुंआधार बल्लेबाजी की थी। पहली पारी खेलते हुए भारत संघर्ष कर रहा था और उन्होंने 70 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

इस समय पर आकर कपिल ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। कपिल ने 53 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहे। कपिल की इस पारी के बावजूद भारत की पारी केवल 169 के स्कोर पर सिमट गई थी। 

2. ऋषभ पंत – 29 गेंद

ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में खेलने का अंदाज ही बदल दिया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान SCG में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी के होश उड़ा दिए थे। उन्होंने उस मैच में मात्र 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

1. ऋषभ पंत – 28 गेंद

Rishabh Pant's performance in last 5 Test innings
Rishabh Pant (Photo by Sameera Peiris/Getty Images)

ऋषभ पंत ने ये कारनामा एक नहीं बल्कि दो बार किया है। साल 2022 में श्रीलंका की टीम ने भारत दौरे पर बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट खेला था। इस टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 26 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली थी।

हालांकि, दूसरी पारी में पंत ने अधूरे काम को पूरा करते हुए भारत के लिए टेस्ट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। पंत ने दूसरी पारी में केवल 28 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया था। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए सात चौके और दो छक्के लगाए थे। 

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.