Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

10 बड़े खिलाड़ी जिन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में नहीं मिला मौका

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 24, 2026 at 11:46 PM
Modified at :August 24, 2026 at 11:46 PM
10 बड़े खिलाड़ी जिन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में नहीं मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कबड्डी टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने उतरेगी। इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा लंबे समय से रहा है और 2022 में भी टीम ने ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड जीता था। हालांकि, इस बार 12 सदस्यीय टीम चुनने के दौरान कई अनुभवी और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल सकी।

चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए मुश्किल फैसला लेने की चुनौती थी, क्योंकि देश में कबड्डी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसी वजह से नवीन कुमार, सुरजीत सिंह, शुभम शिंदे और प्रवेश भैंसवाल जैसे नाम भी इस बार टीम से बाहर कर दिए गए।

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी के मुकाबले 21 से 26 सितंबर तक खेले जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उन 10 बड़े खिलाड़ियों के बारे में, जो शानदार अनुभव और प्रदर्शन के बावजूद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में जगह नहीं बना सके।

ये बड़े खिलाड़ी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में नहीं बना सके जगह

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. सचिन तंवर

सचिन तंवर 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस बार अनुभवी रेडर को 12 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकी। पिछले कुछ समय में उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है और राष्ट्रीय टीम में रेडर्स के बीच बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया।

9. पंकज मोहिते

पंकज मोहिते ने प्रो कबड्डी लीग और सीनियर नेशनल्स में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वह अपनी टीम के लिए कई मौकों पर अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। इसके बावजूद एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उनके लिए जगह नहीं बन सकी। रेडिंग विभाग में मौजूद कड़ी प्रतिस्पर्धा उनके बाहर होने की बड़ी वजह रही।

8. नितेश कुमार

नितेश कुमार प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में डिफेंडर ऑफ द सीजन रह चुके हैं। तमिल थलाइवाज के लिए खेलने वाले लेफ्ट कॉर्नर ने पिछले सीजन में 65 टैकल पॉइंट हासिल किए थे। इसके बावजूद कोचिंग कैंप के बाद चयनकर्ताओं ने दूसरे विकल्पों को प्राथमिकता दी और नितेश टीम से बाहर रह गए।

7. भरत हुड्डा

भरत हुड्डा का बाहर होना इस चयन की चौंकाने वाली बातों में से एक है। वह एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं और प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में तेलुगु टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 230 रेड पॉइंट और 17 टैकल पॉइंट हासिल किए थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने पवन सेहरावत और असलम इनामदार जैसे अनुभवी ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी।

6. योगेश दहिया

राइट कॉर्नर डिफेंडर योगेश दहिया ने पिछले कुछ सालों में कबड्डी सर्किट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने राहुल सेठपाल और गौरव खत्री को प्राथमिकता दी। दोनों खिलाड़ियों ने हालिया प्रो कबड्डी सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसने उनके सेलेक्शन की संभावना मजबूत की।

5. आदित्य शिंदे

Aditya Shinde in action against Telugu Titans in PKL 12
Aditya Shinde

आदित्य शिंदे पिछले एक साल में भारतीय कबड्डी के उभरते हुए रेडर्स में शामिल रहे हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और सीनियर नेशनल्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और अपने खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। हालांकि, भारतीय टीम के रेडिंग विभाग में जगह के लिए इतना ज्यादा कॉम्पटीशन थी कि वह अंतिम 12 में जगह नहीं बना सके।

4. प्रवेश भैंसवाल

प्रवेश भैंसवाल 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह टीम में शामिल नहीं हैं। पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है और लेफ्ट कवर की भूमिका में उनका प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा। साथ ही टीम ने डिफेंस में सीमित जगहों के चलते अन्य विकल्पों को चुना।

3. शुभम शिंदे

शुभम शिंदे का भारतीय टीम से बाहर होना भी काफी हैरान करने वाला फैसला रहा। महाराष्ट्र के राइट कॉर्नर ने खुद को देश के बेहतरीन डिफेंडर्स में साबित किया है। हालांकि, एशियन गेम्स 2026 के लिए चयनकर्ताओं ने राहुल सेठपाल और गौरव खत्री को राइट कॉर्नर के विकल्प के तौर पर चुना। हालांकि, टीम में जगह न मिलने के बाद शुभम ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा भी जाहिर की।

2. सुरजीत सिंह

Surjeet Singh
Surjeet Singh (Credits: Pro Kabaddi)

सुरजीत सिंह भारतीय कबड्डी के सबसे अनुभवी डिफेंडर्स में से एक हैं। वह 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और हाल ही में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसके बावजूद उन्हें 2026 की टीम में जगह नहीं मिली। डिफेंस में सीमित जगह और ज्यादा रेडर्स को शामिल करने की रणनीति उनके सेलेक्शन में बाधा बनी।

1. नवीन कुमार

PKL 12: Naveen Kumar shines as Haryana Steelers edge past U Mumba in thrilling tie-breaker
Naveen Kumar

नवीन कुमार एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कबड्डी टीम से बाहर होने वाले बड़े खिलाड़ियों की इस सूची में सबसे बड़ा नाम हैं। वह भी 2022 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे और लंबे समय तक देश के प्रमुख रेडर्स में गिने जाते रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में चोटों ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है और उनकी फॉर्म में भी गिरावट देखने को मिली है।

दरअसल, राष्ट्रीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के फैसले का भी नवीन के सेलेक्शन पर असर पड़ा। इतने बड़े मंच पर उनके अनुभव के बावजूद इस बार चयनकर्ताओं ने दूसरे विकल्पों को प्राथमिकता दी है। अब नवीन के सामने वापसी करके फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.