Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी, पवन सहरावत समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 25, 2026 at 11:41 PM
Modified at :March 25, 2026 at 11:41 PM
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी, पवन सहरावत समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत ने 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।

एशियन गेम्स 2026 से पहले एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) ने उन संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जो भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की ओर से खेल सकते हैं। एशियन गेम्स इसी साल सितंबर-अक्टूबर के समय खेले जाएंगे और जारी लिस्ट में आशु मलिक से लेकर पवन सहरावत और असलम इनामदार का भी चयन हुआ है।

चुने गए ये सभी खिलाड़ी एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेंगे, जिसमें उनके प्रदर्शन, फिटनेस और निरंतरता को बारीकी से परखा जाएगा। इन सभी पहलुओं को देखने के बाद 14 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी, जो एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

आशु मलिक, अर्जुन देशवाल, असलम इनामदार और पवन सहरावत भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिसमें कई अन्य अनुभवी और उभरते हुए स्टार खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

ऑलराउंडर विजय मलिक, नितेश कुमार, वहीं डिफेंस में सुनील कुमार, शुभम शिंदे और सुमित सांगवान चर्चा का केंद्र होंगे। युवा जोश की बात करें तो योगेश दहिया, नरेंदर कंडोला और अयान भी भारतीय कबड्डी टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

2026 एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची नागोया में होना है, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इन खेलों में 45 देशों के 15,000 से अधिक एथलीट 41 अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले हैं। कबड्डी भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद बना रहा है और इस बार भी फैंस को टीम इंडिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट-

रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, देवांक दलाल, पंजक मोहिते, अर्जुन देशवाल, सचिन तंवर, भवानी राजपूत, अयान लोचब, अजीत चौहान, शिवम पटारे, आदित्य शिंदे, राकेश संगरोया, नीरज नरवाल, नरेंदर कंडोला, विश्व असलावन, शिवम चौधरी, आदेश, वारखाड़े, मितेश प्रजापति।

डिफेंडर: राहुल सेतपाल, गौरव खत्री, शुभम शिंदे, सुमित सांगवान, सुनील कुमार, दीपक सिंह, जयेश महाजन, आशु सिंह, जयदीप दहिया, परवेश मलिक, संजय ढुल, दीपक शंकर, योगेश दहिया, नवदीप दूहन, सौरभ नांदल, सुरजीत सिंह, अजीत पवार।

ऑलराउंडर: अंकित जागलान, सागर कुमार, पवन सहरावत, भरत हुड्डा, विजय मलिक, नितेश कुमार, असलम इनामदार, गुरदीप सांगवान, अनिल जासता, आदित्यन।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.