कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: मलेशिया के खिलाफ मैच के लिए भारतीय पुरुष टीम की संभावित स्टार्टिंग 7, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी है।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का रोमांच जारी है, हर दिन कई जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है।
बता दें, सबसे पहले भारत ने इंग्लैंड को 46-26 से हराया। उसके बाद युगांडा को 44-30 से मात दी। अब भारत का तीसरा मैच मलेशिया से रविवार, 25 अक्टूबर को है। भारतीय टीम इस मैच के लिए भी फेवरेट है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित स्टार्टिंग सेवन क्या हो सकती है।
ऐसी हो सकती है भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की संभावित स्टार्टिंग 7
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर): डिफेंस में राइट कॉर्नर की पोजिशन पर शुभम शिंदे खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने पहले मैच में भी शुरुआत की थी और शानदार प्रदर्शन करके सबका दिल जीता था। वहीं दूसरे मैच में हाफ टाइम के बाद मैट पर आकर उन्होंने अच्छा खेला।
नितेश कुमार (लेफ्ट कॉर्नर): लेफ्ट कॉर्नर की पोजिशन पर पिछले मैच की तरह एक बार फिर नितेश कुमार खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने पीकेएल में पिछले सीजन तमिल थलाइवाज की तरफ से खेलते हुए 18 मैचों में 66 प्वाइंट्स हासिल किए थे।
परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर): अनुभवी डिफेंडर परवेश भैंसवाल लेफ्ट कवर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। उनके पास पीकेएल का काफी अनुभव है और पहले दो मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
सुरजीत सिंह (राइट कवर): सुरजीत सिंह पहले दो मैचों में स्टार्टिंग 7 का हिस्सा रहे और उनका अनुभव टीम के काफी काम आया। वह पीकेएल में दूसरे सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्हें स्टार्टिंग सेवन में शामिल किया जा सकता है।
नवीन कुमार (सेंटर): नवीन “एक्सप्रेस” के नाम से मशहूर नवीन कुमार सेंटर की पोजिशन में होंगे। उनका प्रदर्शन पहले दो मैचों में अच्छा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सुपर-10 लगाया था।
भरत हूडा (लेफ्ट इन): नवीन का साथ देने के लिए रेडिंग में भरत हूडा को भी स्टार्टिंग सेवन में शामिल किया जा सकता है। भरत लंबे कद के खिलाड़ी हैं और इसका फायदा उन्हें मिल सकता है।
शिवम पटारे (राइट इन): युवा रेडर शिवम पटारे को कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में मौका मिला है और वह अपना इंडिया डेब्यू कर चुके हैं। युगांडा के खिलाफ मैच में उनका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा था। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मौका मिलने की उम्मीद है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
