Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

ओलंपिक्स न्यूज

Paris Paralympics 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :September 6, 2024 at 3:03 PM
Modified at :September 10, 2024 at 1:15 PM
Paris Paralympics 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने कुल पांच गोल्ड मेडल जीते।

28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics 2024) में भारत की ओर से 84 पैरा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक सदस्यों के साथ पैरालंपिक में हिस्सा ले रहा है। बता दें कि, 84 भारतीय खिलाड़ी इस पैरालंपिक में 12 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे, जबकि पिछली बार 54 खिलाड़ियों ने 9 खेलों में भाग लिया था।

चूंकि, इस बार ज्यादा खिलाड़ियों के साथ भारत ज्यादा खेलों में हिस्सा ले रहा है, इसलिए पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मेडल भी आए हैं। भारत की ओर से अवनी लेखरा ने इस पैरालंपिक में पहला मेडल जीता। अवनी का मेडल जीतना इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। अवनी के अलावा और भी चार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने गोल्ड जीतने की उपलब्धि हासिल की है। कुल मिलाकर भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

7. नवदीप सिंह – जैवलिन थ्रो F41

नवदीप सिंह ने पुरूषों की जैवलिन थ्रो के F41 क्लास में 47.32 मीटर के नए पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि, इस इवेंट के फाइनल में नवदीप ने सिल्वर मेडल जीता था। ईरान के सादेग बेत सयाह ने 47.64 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया था, लेकिन वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स द्वारा बनाए गए नियम का उल्लंघन

6. प्रवीण कुमार – पुरूषों की लंबी कूद (T64)

भारतीय पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने पुरुषों की लंबी कूद T64 इवेंट में 2.08 मीटर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में छठा गोल्ड जीता। इस इवेंट में यूएसए के डेरेक लोक्सीडेंट 2.06 मीटर जंप के साथ दूसरे स्थान पर और उज़्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाजोव 2.03 के पर्सनल बेस्ट जंप के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

5. हरविंदर सिंह – पुरूषों की इंडिविजुअल रिकर्व ओपन

हरविंदर सिंह ने पैरा आर्चरी के पुरूषों की इंडिविजुअल रिकर्व ओपन इवेंट के फाइनल में पोलैंड के लुकास्ज सिसजेक के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

4. धरमबीर – पुरुषों की क्लब थ्रो (F51)

भारतीय क्लब थ्रो खिलाड़ी धरमबीर पैरा एथलेटिक्स के पुरूषों की क्लब थ्रो (F51) इवेंट के फाइनल में पहले स्थान पर रहे। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में भारत के प्रणव सूरमा ने सिल्वर और सर्बिया के ज़ेल्जको दिमित्रिजेविक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

3. सुमित – पुरूषों की जैवलिन थ्रो F64

भारतीय पैरा भालाफेंक खिलाड़ी सुमित स्टेड डी फ्रांस में आयोजित हुए पुरुषों की जैवलिन थ्रो F64 इवेंट में 70.59 के पैरालंपिक इतिहास में इस कैटेगरी के रिकॉर्ड थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे, जिसके चलते उन्हें गोल्ड मेडल मिला।

2. नितेश कुमार – पुरूषों की बैडमिंटन सिंगल्स SL3

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरूषों की बैडमिंटन सिंगल्स SL3 इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथल को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इस मुकाबले में 21-14, 18-21, 23-21 से जीत हासिल की।

1. अवनी लेखरा – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

महिला पैरा शूटिंग खिलाड़ी अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में 249.7 का स्कोर हासिल किया और पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने इस बार टोक्यो 2020 में किए गए अपने प्रदर्शन (249.6) को बेहतर बनाया और नया रिकॉर्ड स्थापित किया। लेखरा को इस रिकॉर्ड स्कोर की बदौलत गोल्ड मेडल मिला।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.