टॉप 10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने T20 में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची के टॉप पर मौजूद हैं।
भारत में आईपीएल के चलते टी20 क्रिकेट का क्रेज बहुत ज्यादा है। 2007 में T20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारत में इस फॉर्मेट को काफी पसंद किया जाने लगा। उसके ठीक अगले ही साल भारत में आईपीएल की शुरुआत हुई और दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हुई। तब से लेकर अब तक कई सारे भारतीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं।
सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर आता है। वह 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड का हिस्सा थे। यह भी बता दें कि, रोहित शर्मा इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर में 400 से ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं। यहां हम आपको उन 10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा T20 मैच खेले हैं।
इन भारतीय खिलाड़ियों ने खेले हैं सबसे ज्यादा T20 मैच:
10. मनीष पांडे – 302 मैच:

कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे ने अपना टी20 करियर 2007 में शुरू किया था। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कर्नाटक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुम्बई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों की ओर से टी20 मुकाबले खेले हैं। वह इस समय भी टी20 फॉर्मेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
9. अंबाती रायडू – 303 मैच:

अम्बाती रायडू ने वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, वह अब भी विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में कई अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 303 मुकाबले खेले हैं। रायडू ने अपने टी20 करियर में आंध्र, बड़ौदा, सेंट्रल जोन, चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, भारत, एमआई एमिरेट्स, मुंबई इंडियंस, सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियॉट्स और विदर्भ जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया था।
8. रविचंद्रन अश्विन – 310 मैच:

रविचंद्रन अश्विन ने अपना टी20 करियर साल 2007 में शुरू किया था। वह इस फॉर्मेट में अब भी पूरी तरह से सक्रिय हैं और अब तक कुल 310 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक भारत, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और तमिलनाडु जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
7. रविंद्र जडेजा – 311 मैच:

वर्तमान समय में भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार रविंद्र जडेजा ने अपने टी20 करियर में अब तक 311 मैच खेले हैं और इस फॉर्मेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक सौराष्ट्र, भारत, राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया है।
6. शिखर धवन – 331 मैच:

अनुभवी बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अब भी टी20 क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह इस समय आईपीएल में पंजाब किंग्स और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 331 मैच खेले हैं। धवन ने अपने टी20 करियर में अब तक दिल्ली, भारत, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, नॉर्थ जोन, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है।
5. सुरेश रैना – 336 मैच:

बाएँ हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपना टी20 करियर 2006 में शुरू किया था और 2023 में आखिरी बार इस फॉर्मेट में कोई मैच खेला। उन्होंने अपने टी20 करियर में 336 मैच खेले थे। रैना ने अपने टी20 करियर में इंडियंस, भारत, उत्तर प्रदेश, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया था।
4. विराट कोहली – 378 मैच:

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना टी20 करियर 2007 में शुरू किया था। वह अब तक कुल 378 टी20 मैच खेल चुके हैं और इस फॉर्मेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक इंडियंस, भारत, दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया है।
3. एमएस धोनी – 378 मैच:

भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार एमएस धोनी वर्तमान समय में भी इस फॉर्मेट में सक्रिय हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक 378 मुकाबले खेले हैं। धोनी ने अपने टी20 करियर में अब तक झारखंड, इंडियंस, भारत, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है।
2. दिनेश कार्तिक – 388 मैच:

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब भी टी20 क्रिकेट में सक्रिय हैं और अब तक 388 मैच खेल चुके हैं। वह आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 2006 से लेकर अब तक तमिलनाडु, साउथ जोन, भारत, आईसीसी वर्ल्ड XI, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
1. रोहित शर्मा – 427 मैच:

वर्तमान समय में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं और अब तक 427 टी20 मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक मुंबई, भारत, इंडियंस, इंडिया ए, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी