T20 World Cup सबसे ज्यादा बार खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 World Cup खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।
मंगलवार को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कमान इस फॉर्मेट में भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा के हाथों में है। यूएस और कैरिबियन में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम में 5 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलने जा रहे हैं। इसके अलावा, 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो इससे पहले भी भारत के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वह इस साल 9वीं बार टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इसके अलावा, रोहित टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार T20 World Cup खेला है।
5. विराट कोहली – 5 बार:
वर्तमान समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर मौजूद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 5 बार टी20 विश्व कप खेला है। उन्होंने 2012 से लेकर 2022 तक सभी विश्व कप संस्करणों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले T20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 27 टी20 विश्व कप मुकाबले खेले हैं।
नोट: विराट कोहली के अलावा रविंद्र जडेजा (2009, 2010, 2014, 2016 और 2021) और रविचंद्रन अश्विन (2012, 2014, 2016, 2021 और 2022) भी भारत की ओर से 5 बार टी20 विश्व कप खेल चुके हैं।
4. सुरेश रैना – 5 बार:
अपने समय में टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार सुरेश रैना ने अपने करियर में 5 बार भारत की ओर से टी20 विश्व कप टूर्नामेंट खेला था। उन्होंने 2009 से लेकर 2016 तक भारत के लिए सभी विश्व कप संस्करणों में हिस्सा लिया था। रैना ने अपने टी20 विश्व कप करियर में कुल 26 मुकाबले खेले थे।
3. युवराज सिंह – 6 बार:
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने 2007 से लेकर 2016 तक अपने करियर में कुल 6 बार टी20 विश्व कप खेला था। वह 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चैंपियन भारतीय का भी हिस्सा थे। उसी टूर्नामेंट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। बता दें कि, युवी ने अपने टी20 विश्व कप करियर में कुल 31 मुकाबले खेले थे।
2. एमएस धोनी – 6 बार:
भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खेलने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने 2007 से लेकर 2016 तक भारत के लिए 6 बार टी20 विश्व कप खेला है। इस दौरान उन्होंने कुल 33 मुकाबले खेले थे। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। यह भी बता दें कि, धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 में टी20 विश्व कप चैंपियन भी रह चुकी है।
1. रोहित शर्मा – 8 बार:
भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 से लेकर 2022 तक आठ बार टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 39 मुकाबले खेले हैं और इस मामले में पहले स्थान पर हैं। यह भी बता दें कि, रोहित शर्मा 2024 में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल