कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 से बाहर हुए सभी स्टार भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इस बार अहमदाबाद में होगा।
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय कबड्डी टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है, अब बारी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की है। बता दें, कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 31 अक्टूबर तक होगा और कुल मिलाकर 14 कॉमनवेल्थ देश इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
अमैच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले प्रैक्टिस कैंप के लिए 17 संभावित भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इसमें कुछ बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, कई सारे स्टार खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
जापान में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी 12 खिलाड़ियों को इस संभावित स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। उनके अलावा भी कई अन्य बड़े नाम इस टीम से गायब हैं। इसी वजह से सेलेक्शन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन से बड़े नाम हैं जिन्हें कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।
संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर होने वाले बड़े नाम
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ईरान और चाइनीज ताइपे जैसी मजबूत टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। शायद यही वजह है कि भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है, जिनका एशियन गेम्स में चयन नहीं हुआ था।
हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं थे और उनका प्रदर्शन भी पहले अच्छा रहा था, उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। प्रैक्टिस कैंप के लिए सेलेक्ट नहीं किए गए सभी स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।
- सुनील कुमार – डिफेंडर
- पवन सेहरावत – ऑलराउंडर
- असलम ईनामदार – ऑलराउंडर
- अर्जुन देशवाल – रेडर
- अयान लोचब – रेडर
- देवांक दलाल – रेडर
- आशु मलिक – रेडर
- राहुल सेतपाल – डिफेंडर
- जयदीप दहिया – डिफेंडर
- सुमित सांगवान – डिफेंडर
- अंकित जागलान – डिफेंडर
- गौरव खत्री – डिफेंडर
- विजय मलिक – ऑलराउंडर
- अबिनेश नादराजन – डिफेंडर
- नितिन कुमार – रेडर
- भवानी राजपूत – रेडर
- आकाश शिंदे – रेडर
- गगन गौड़ा – रेडर
- सौरभ नांदल – डिफेंडर
- नवदीप दुहान – डिफेंडर
एशियन गेम्स में चुने गए खिलाड़ियों के अलावा अन्य जो प्लेयर इस संभावित स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट्स और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उनका चयन कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए नहीं किया गया है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
