Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Cricket Score
Advertisement
vavada-ad

क्रिकेट न्यूज

भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल, श्रीलंका दौरे के बाद अब इन टीमों से होगी भिड़ंत

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :August 9, 2024 at 7:37 PM
Modified at :August 14, 2024 at 1:06 PM
Post Featured

घरेलू सीरीज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी भारतीय टीम।

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर बहुत ही बड़े आत्मविश्वास के साथ गई थी, जहां टीम इंडिया एकतरफा जीत की दावेदार मानी जा रही थी। भारतीय टीम ने श्रीलंका के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर इस दौरे पर जबरदस्त आगाज किया, लेकिन इसके बाद भारत के प्रमुख खिलाड़ियों से भरी टीम को श्रीलंका की कमजोर मानी जाने वाली टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से हार देकर बड़ा झटका दिया।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की निराशा के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने वतन लौट आयी है। यहां से भारतीय टीम को करीब 40 दिनों का ब्रेक मिला है। इस ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू सीजन शुरू होगा। जहां टीम इंडिया को अपने घर में कुछ टीमों की मेजबानी करनी है। सितंबर मध्य के बाद से इस पूरे साल भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। जहां टीम इंडिया शुरुआत 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ करेगी।

एक महीनें के ब्रेक के बाद 2024 के पूरे साल टीम इंडिया रहेगी व्यस्त

भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश से ही 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इस टीम के खिलाफ सीरीज खत्म होने के कुछ ही दिन बाद टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। कीवी टीम से भारत को 16 अक्टूबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू करनी है। न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज के खत्म होते ही टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी।

यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका से 8 नवंबर से 15 नवंबर तक 4 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में चुनौती लेगी। इस 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्री सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कंगारू दौरे पर टीम इंडिया 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी, जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच 7 जनवरी तक ये टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल:

1. बांग्लादेश का भारत दौरा 2024

दो मैचों की टेस्ट सीरीज

  • 19 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश-पहला टेस्ट, चेन्नई
  • 27 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश-दूसरा टेस्ट, कानपुर

तीन मैचों की टी20 सीरीज

  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, ग्वालियर
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, दिल्ली
  • 12 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, हैदराबाद

2. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2024

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2024

  • 16 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- पहला टेस्ट, बेंगलुरू
  • 24 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- दूसरा टेस्ट, पुणे
  • 1 नवंबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- तीसरा टेस्ट, मुंबई

3. भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2024

चार मैचों की टी20 सीरीज

  • 8 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत- पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, डरबन
  • 10 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, ग्केबरहा
  • 13 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, सेंचुरियन
  • 15 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, जॉहानिसबर्ग

4. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024-25

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी)

  • 22-26 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- पहला टेस्ट, पर्थ
  • 6-10 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- दूसरा टेस्ट, एडिलेड (डे-नाइट)
  • 14-18 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
  • 26-30 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- चौथा टेस्ट, मेलबर्न
  • 3-7 जनवरी, 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- पांचवां टेस्ट, सिडनी

5. इंग्‍लैंड का भारत दौरा 2025

चार मैचों की टी20 सीरीज

  • 22 जनवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड- पहला टी20, कोलकाता
  • 25 जनवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड- दूसरा टी20, चेन्‍नई
  • 28 जनवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड- तीसरा टी20, राजकोट
  • 31 जनवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड- चौथा टी20, पुणे
  • 2 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड- पांचवां टी20, मुंबई

तीन मैचों की वनडे सीरीज

  • 6 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड- पहला वनडे, नागपुर
  • 9 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड- दूसरा वनडे, कटक
  • 12 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड- तीसरा वनडे, अहमदाबाद

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.

Latest News
Advertisement