Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 भारतीय बल्लेबाज जो साहिबजादा फरहान को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 8, 2026 at 8:31 AM
Modified at :March 8, 2026 at 8:31 AM
3 भारतीय बल्लेबाज जो साहिबजादा फरहान को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

साहिबजादा फरहान 383 रन बनाकर अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

पाकिस्तान चाहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक ना पहुंच पाया हो, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के लिए यह वर्ल्ड कप रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 76.60 के बेहतरीन औसत से 383 रन बनाए। उन्होंने ही किसी एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में विराट कोहली का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था।

ये भी पढ़िए: 3 न्यूजीलैंड खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के लिए बन सकते हैं खतरा

ये 383 रन उन्होंने 160.25 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले ने आग उगलते हुए 2 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े। इसके अलावा वह किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतकीय पारियां खेलने वाले दुनिया के सबसे पहले बल्लेबाज भी बने हैं।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है, लेकिन टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी फाइनल मैच बाकी है, जो 8 मार्च को है, जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने आएंगे। ऐसे में अभी भी पूरी तरह संभावना है कि सबसे ज्यादा रनों के मामले में कुछ बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़िए: IND vs NZ: क्या संजू सैमसन फाइनल में होंगे फेल? जानिए अहमदाबाद की पिच पर कैसा रहा है उनका रिकॉर्ड

तो चलिए उन 3 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जो फरहान को पीछे छोड़ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप स्कोरर बन सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये भारतीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ सकते हैं-

3. संजू सैमसन

IND vs WI: Sanju Samson becomes first to THIS incredible feat in T20 World Cup; Know here
Sanju Samson of India (Photo by Nikhil Patil/Getty Images)

संजू सैमसन का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में खूब गरज रहा है। वह अब तक 4 पारियों में 77.33 के शानदार औसत से 232 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली।

इससे पहले जब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच हर हाल में जीतना था, तब भी सैमसन ने 97 रनों की पारी खेल यह सुनिश्चित किया कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में जाए। सैमसन का स्ट्राइक रेट 201.74 का रहा है।

फरहान से आगे निकलने के लिए उन्हें 152 रन और बनाने हैं, जिसके लिए उन्हें फाइनल में शतक जड़ना होगा। यह वाकई में कर पाना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि सैमसन अब तक टी20 फॉर्मेट में तीन शतक लगा चुके हैं और फिलहाल बहुत बढ़िया लय पकड़ चुके हैं।

2. सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, India,
Suryakumar Yadav (Image Source: BCCI)

8 मैचों में 242 रन बना चुके सूर्यकुमार यादव अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वह सिर्फ 11 रन बना सके। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत यूएसए के खिलाफ 84 रनों की दमदार पारी के साथ की थी।

मगर उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि अगले मैचों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उन्हें फरहान को पीछे छोड़ने के लिए 142 रनों की जरूरत है। फरहान से आगे निकलना है तो सूर्या को फाइनल में शतकीय पारी खेलनी होगी।

1. ईशान किशन

IND vs NZ: What injury did Ishan Kishan suffer ahead of fourth T20I in Vizag? Revealed
Ishan Kishan

ईशान किशन अभी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक 8 पारियों में 263 रन बना चुके हैं। ईशान इस टूर्नामेंट में 189.21 के तूफानी स्ट्राइक से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। जनवरी में भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के बाद से ही ईशान बहुत जबरदस्त लय में दिखे हैं।

वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्हें साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ना है, तो फाइनल मैच में 121 रनों की शतकीय पारी खेलनी होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.