Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Cricket Score
Advertisement
vavada-ad

क्रिकेट न्यूज

चार बड़े भारतीय खिलाड़ी जिनकी IPL 2025 में बदल जाएंगी टीमें

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :July 20, 2024 at 2:52 PM
Modified at :July 20, 2024 at 2:52 PM
Post Featured

IPL 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी और हाई प्रोफाइल टी20 लीग, आईपीएल का तड़का किसी से छुपा नहीं है। इस मेगा टी20 लीग का ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट को इंतजार रहता है। अब फैंस की नजरें 2025 में होने वाले आईपीएल (IPL 2025) के एडिशन पर हैं, लेकिन इस सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर फैंस का इंतजार कुछ ज्यादा ही है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले एक बड़ी नीलामी होने जा रही है। जिसमें टीमों के प्लेयर्स से लेकर कप्तानों में जबरदस्त उथल-पुछल दिखने वाली है।

बता दें मेगा ऑक्शन में टीमों को 3 से 4 प्लेयर्स को रिटेन करने की छूट है, ऐसे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खिलाड़ियों के साथ ही कई ऐसी टीमें हैं, जिनके कप्तान भी बदले जा सकते हैं। आईपीएल की तमाम फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं, जिनमें से कई ऐसी टीमें हैं, जो अपने कप्तान को भी बदल सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन चार बड़े भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो IPL 2025 में पुरानी टीम छोड़ नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं।

1. रोहित शर्मा

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। लेकिन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक झटके में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया। इसके बाद से ही हिटमैन काफी नाराज चल रहे हैं। इस तरह से कप्तानी से हटाना उन्हें नागवार गुजरा है। उनकी यही नाराजगी आईपीएल के अगले सीजन से पहले रोहित शर्मा को मुंबई से अलग कर सकती है।

हिटमैन खुद ही मुंबई का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में उतरते हैं, तो उनके नाम की गूंज खूब सुनाई देगी और वो जिस भी टीम का हिस्सा बने, बिना किसी शक के उन्हें कप्तानी भी दे दी जाएगी। ऐसे में वर्ल्ड चैंपियन कप्तान आईपीएल में किसी और टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

2. केएल राहुल

लखनऊ सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में कदम रखते ही केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी। 2022 से ही लखनऊ की टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल की कप्तानी में कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा और ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स राहुल को रिलीज कर सकती है।

वहीं जिस तरह से लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2024 में एक मैच के बाद कप्तान राहुल से रवैया अपनाया था, उसे देखते हुए तो खुद राहुल भी इस टीम का हिस्सा नहीं रहना चाहेंगे। ऐसे में केएल राहुल ऑक्शन में जा सकते हैं। मेगा ऑक्शन में केएल राहुल के नाम पर कईं टीमें भिड़ सकती हैं और ऐसे में राहुल जिस भी टीम में जाएंगे, कप्तान बनाए जाने की उम्मीद भी की जा रही है।

3. ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कुछ सालों से दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान संभाल रहे हैं। 2023 में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन जैसे ही 2024 में वापसी की, दिल्ली ने उन्हें फिर से कप्तान बना दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में पंत को दिल्ली कैपिटल्स हटाने पर विचार कर रही है।

वहीं खुद ऋषभ पंत भी अपने आपको मेगा ऑक्शन में उतार सकते हैं। दोनों बातें संभव नजर आ रही है, ऐसे में साफ है कि ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में उतरते हैं, तो उन्हें हर एक टीम अपने पाले में लेना चाहेगी। जिससे वो दिल्ली कैपिटल्स की बजाय किसी और टीम की कप्तानी करते हुए देखे जा सकते हैं।

4. सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब आईपीएल में नए रोल और नई जर्सी के साथ नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और वो पिछले कईं साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं। इस साल खेले गए एडिशन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, लेकिन उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या को बना दिया, जो गुजरात टाइटंस से इनकी टीम में लौटे थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव इस फैसले से खुश नहीं थे।

सूर्या, रोहित शर्मा को ही कप्तान के रूप में देखना चाहते थे। रोहित को कप्तानी से हटाने की स्थिति में खुद कप्तानी की इच्छा रखते थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने ऐसा नहीं किया। अब ऐसे में सूर्यकुमार यादव नीली जर्सी वाली इस टीम का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं, और इसके बाद वो दूसरी किसी टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.

Latest News
Advertisement