Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :December 3, 2025 at 5:12 PM
Modified at :December 3, 2025 at 5:12 PM
IPL 2026 auction: List of all players who have opted out of the next season

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से कई बड़े खिलाड़ियों ने खुद का नाम वापस ले लिया है।

IPL 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और सभी टीमों ने ऑक्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगी, जहां दस टीमों के पास कुल 77 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।

बता दें इनमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। इसी बीच कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सीजन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है, जिसके बाद कई आईपीएल टीमें अपनी रणनीति पर एक बार फिर से विचार कर रही हैं।

173 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद जब रिलीज खिलाड़ियों की सूची सामने आई तो कई दिग्गज नामों की गैर मौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया। इसी दौरान चार बड़े सितारों ने आधिकारिक रूप से अगले सीजन से बाहर होने का ऐलान कर दिया। नीचे उन सभी खिलाड़ियों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिन्होंने इस बार IPL 2026 के ऑक्शन में शामिल न होने का फैसला लिया है।

ये है आईपीएल 2026 ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-

1. फाफ डु प्लेसी

Faf du Plessis opts out of IPL 2026, set to play in the Pakistan Super League
Faf du Plessis. (Image Source: BCCI)

फाफ डु प्लेसी IPL के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने इस बार IPL 2026 से अपने नाम वापस ले लिए हैं और ऑक्शन में भाग नहीं लेंगे। इसकी जगह वे पाकिस्तान सुपर लीग में उपलब्ध रहेंगे, जिसे वह अपने करियर का नया स्टेज मान रहे हैं।

2012 में IPL में डेब्यू करने वाले डु प्लेसी ने 14 सीजन खेले और 154 मैचों में चार फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने साफ किया है कि भविष्य में IPL में वापसी संभव है, लेकिन IPL 2026 में वे हिस्सा नहीं लेंगे, जिससे लीग को निश्चित रूप से उनकी कमी महसूस होगी।

2. आंद्रे रसेल

IPL 2025: Sunil Narine, Andre Russell, Rovman Powell to rejoin KKR squad ahead of big clash against RCB
IPL 2025: Sunil Narine, Andre Russell, Rovman Powell to rejoin KKR squad ahead of big clash against RCB

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। रसेल ने 2012 में IPL खेलना शुरू किया था और 2014 में KKR से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में छाप छोड़ी। दो बार IPL जीतने वाले रसेल को KKR ने इस बार रिलीज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने IPL से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

हालांकि, वह KKR से जुड़े रहेंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 के लिए पॉवर कोच नियुक्त किया है। इसके बावजूद मैदान पर उनकी मौजूदगी को फैंस जरूर याद करेंगे।

3. मोईन अली

Moeen Ali
Moeen Ali. Image-Twitter

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने भी आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर होने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वह इस बार ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। मोईन ने आठ IPL सीजन खेले और CSK के साथ खिताब भी जीता।

बता दें कि, मोईन को पिछले सीजन KKR ने रिलीज कर दिया था, और अब वे PSL में खेलने की तैयारी कर रहे हैं जिसे वह अपने टी20 करियर की नई शुरुआत मानते हैं। 73 मैच खेल चुके मोईन अली ने 1167 रन और 41 विकेट लेकर IPL में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

4. ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell opts out of IPL 2026, pens emotional message for fans
MOHALI, INDIA – APRIL 5: Glenn Maxwell of Punjab Kings looks on during the 2025 IPL match between Punjab Kings and Rajasthan Royals at Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium on April 5, 2025, in Mullanpur, Mohali, India. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी IPL 2026 में नहीं खेलेंगे। 2013 की ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मैक्सवेल का IPL करियर काफी लंबा रहा है, लेकिन IPL 2025 में उनका प्रदर्शन फीका रहा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ में साइन किया था, लेकिन उन्होंने उस सीजन में सिर्फ 48 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए।

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और मैक्सवेल ने खुद को IPL 2026 से बाहर कर दिया। 12 सीजन लंबे सफर में उन्होंने 2819 रन और 41 विकेट चटकाए।

IPL 2026 कई मायनों में खास होने वाला है, लेकिन इन चार बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी निश्चित रूप से टूर्नामेंट को प्रभावित करेगी। फाफ डु प्लेसी, आंद्रे रसेल, मोईन अली और ग्लेन मैक्सवेल ने लंबे समय तक IPL में शानदार योगदान दिया है और उनकी अनुभव, आक्रामकता तथा मैच बदलने की क्षमता को हर टीम मिस करेगी।

अब देखना यह होगा कि उनकी जगह कौन से नए सितारे उभरकर सामने आते हैं और IPL 2026 को किस तरह नया रंग देते हैं।

IPL 2026 का ऑक्शन कब है?

IPL 2026 का ऑक्शन दिसंबर 16 को है।

IPL 2026 का ऑक्शन कहां पर है?

IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.