Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :December 17, 2025 at 8:39 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 17, 2025 at 8:39 AM (GMT+5:30)
IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम

आईपीएल 2026 ऑक्शन में जहां कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी, वहीं कुछ बड़े नाम बिना खरीदार के ही रह गए।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया गया, जहां कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए और 77 उपलब्ध स्लॉट भरने की कोशिश की।

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे ज्यादा सैलरी कैप मौजूद था, जिससे उनसे बड़े फैसलों की उम्मीद भी की जा रही थी। ऑक्शन में कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को भारी रकम मिली, लेकिन इसके उलट कुछ ऐसे नाम भी रहे, जिन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यही वजह रही कि आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुछ बड़े और चौंकाने वाले खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। तो आइए यहां हम आपको उन पांच नामों के बारे में बताते हैं, जिनके नहीं बिकने से हर कोई हैरान हुआ।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. डेवोन कॉनवे

Devon Conway, CSK, Chennai Super Kings, IPL 2024, Indian Premier League 2024, Indian Premier League, IPL,
Devon Conway. (Pic source: Twitter)

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का अनसोल्ड रहना कई फैंस के लिए हैरानी भरा रहा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई।

कॉन्ले ने आईपीएल 2022 से 2025 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। 2023 में सीएसके की खिताबी जीत में उनका योगदान बेहद अहम रहा, जहां उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए और लगातार छह अर्धशतक लगाए। इसके बावजूद उनका अनसोल्ड रहना आईपीएल 2026 ऑक्शन का बड़ा झटका माना गया।

4. महीश तीक्षणा

Maheesh Theekshana
Maheesh Theekshana. (Image Source: IPL)

श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा भी आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिना खरीदार के रह गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।

तीक्षणा ने आईपीएल में 2022 में डेब्यू किया था और अब तक 38 मैच खेल चुके हैं। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 11 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी काफी ज्यादा रही। शायद यही कारण रहा कि फ्रेंचाइजियों ने उन पर दांव लगाने से बचना बेहतर समझा।

3. जेक फ्रेजर-मैकगर्क

Jake Fraser-McGurk, Australia
Jake Fraser-McGurk. (Photo by Jason McCawley – CA/Cricket Australia via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था और अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद ऑक्शन में वह कोई खरीदार नहीं ढूंढ सके।

2. डेरिल मिचेल

Daryl Mitchell
Daryl Mitchell. (Image source: IPL)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का अनसोल्ड रहना भी काफी चौंकाने वाला रहा। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम के नियमित सदस्य हैं और स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।

डेरिल मिचेल ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था और अब तक 15 मैचों में 351 रन बना चुके हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

1. जॉनी बेयरस्टो

Jonny Bairstow. (Image Source: BCCI)
Jonny Bairstow. (Image Source: BCCI)

आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे चौंकाने वाले अनसोल्ड खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो रहे। इंग्लैंड के इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई।

बेयरस्टो 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 52 मैचों में 1674 रन बना चुके हैं। पिछले सीजन वह प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, जहां उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले। अनुभव और दमदार रिकॉर्ड के बावजूद उनका अनसोल्ड रहना आईपीएल 2026 ऑक्शन का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.