Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 के लिए रिटेन हुए पांच सबसे चौंकाने वाले नाम

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :November 15, 2025 at 9:31 PM
Modified at :November 15, 2025 at 9:31 PM
IPL 2026 के लिए रिटेन हुए पांच सबसे चौंकाने वाले नाम

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ियों का रिटेन होना काफी चौंकाने वाला रहा।

विश्व क्रिकेट की सबसे पसंदीदा टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों को लेकर चर्चा थी, जिस पर अब विराम लग गया है और सभी टीमों ने बीसीसीआई की तरफ से दी गई 15 नवंबर की डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले रिटेंशन में कई स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर हैरान करने वाला फैसला किया है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें उनकी टीम ने रिटेन कर हर किसी को चौंका दिया।  

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. अजमतुल्लाह ओमरजई (पंजाब किंग्स)

Azmatullah Omarzai
Azmatullah Omarzai. (Image source: IPL)

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अजतुल्लाह ओमरजई पर आईपीएल में पिछले साल पंजाब किंग्स ने दांव खेला था। इस अफगान खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने 2.4 करोड़ रूपये में खरीदने के बाद काफी उम्मीदें की थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

ओमरजई को पंजाब किंग्स ने 2025 में 9 मैच खेलने का मौका दिया, जिसमें वो बल्लेबाजी में 14.25 की साधारण औसत से सिर्फ 57 रन बना सके। वहीं गेंदबाजी में 8 विकेट ले सके। इसके बावजूद भी उन्हें रिटेन किया गया है। ये फैसला कुछ हद तक हैरान कर रहा है।

4. तुषार देशपांडे (राजस्थान रॉयल्स)

Tushar Deshpande, MS Dhoni
Tushar Deshpande (Image Source: IPL)

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर बड़ा दांव खेला। लेकिन फिर भी उनकी रिटेंशन में कई खामियां रह गई। रॉयल्स ने पिछले साल मेगा ऑक्शन के दौरान तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को 6.5 करोड़ रूपये की भारी रकम में खरीदा था. लेकिन इस गेंदबाज का प्रदर्शन काफी खराब रहा।

देशपांडे 2025 के सीजन में 10 मैच खेले जिसमें वो सिर्फ 9 विकेट ही ले सके तो वहीं 10.63 की खराब इकॉनोमी से रन भी खर्च किए। फिर भी इस खिलाड़ी को रिटेन करना वाकई में चौंकाने वाला फैसला कहा जा सकता है।

3. रसिक सलाम दार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा हैं। इस गेंदबाज को पिछले सीजन RCB ने 6 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन जम्मू-कश्मीर के इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था।

रसिक पिछले सीजन 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10.62 की इकॉनोमी से रन खर्च कर 10 विकेट ही हासिल किए थे। ऐसे में उन्हें टीम में बनाए रखने का फैसला समझ से परे माना जा सकता है।

2. ईशांत शर्मा (गुजरात टाइटंस)

Ishant Sharma, GT, IPL 2025
Ishant Sharma. (Image Source: BCCI)

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक रहे ईशांत शर्मा आईपीएल में सालों से खेलते आ रहे हैं। दिल्ली के इस दिग्गज गेंदबाज को पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में अपने पाले में किया था, लेकिन ईशांत शर्मा ने पूरी तरह से निराश किया था।

वह 2025 के सीजन में 7 मैच खेले और इस दौरान सिर्फ 4 विकेट अपने नाम कर सके। वहीं उन्होंने 11.18 की इकॉनोमी से रन लुटाए। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें गुजरात ने रिटेन किया, जिसे समझ पाना बड़ा मुश्किल है।

1. दुष्मंथा चमीरा (दिल्ली कैपिटल्स)

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। वह इस लीग के पिछले सीजन में दिल्ली का हिस्सा बने थे। जहां उन्हें कुछ मैचो खेलने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने बुरी तरह से निराश किया था।

चमीरा ने पिछले सीजन 6 मैचों में 11.40 की इकॉनोमी से रन खर्च कर सिर्फ 4 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन कर हर किसी को हैरान कर दिया।

IPL 2026 का ऑक्शन कब होगा?

IPL 2026 का ऑक्शन 15-16 दिसंबर को होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.