Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: Sanju Samson नहीं बनेंगे CSK का हिस्सा! राजस्थान रॉयल्स ने अटकलों पर लगाया विराम

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :August 6, 2025 at 10:20 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 6, 2025 at 10:20 PM (GMT+5:30)
IPL 2026: Sanju Samson नहीं बनेंगे CSK का हिस्सा! राजस्थान रॉयल्स ने अटकलों पर लगाया विराम

संजू सैमसन के IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के कयास लगाए जा रहे थे।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से संजू सैमसन (Sanju Samson) के राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने की खबरें चरम पर थी। लेकिन, आखिरकार अब राजस्थान ने साफ कर दिया है कि वो अपने इस स्टार खिलाड़ी को किसी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड नहीं करेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के कप्तान बल्लेबाज संजू सैमसन को किसी और टीम के साथ ट्रेड करने की खबरों पर विराम लगा दिया है। इसके साथ ही अब ये साफ हो गया है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अगले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलेगा।

आईपीएल 2025 के समापन के बाद से ही सोशल मीडिया में संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की खबरें आग की तरह वायरल हो रही थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सैमसन CSK के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

RR फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा दावा!

Sanju Samson, RR, IPL 2025
Sanju Samson. (Image Source: IPL)

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को शिवम दुबे और आर अश्विन के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करेगी।

वहीं यह भी खबरें आ रही थी कि केरल का ये स्टार खिलाड़ी अगर IPL 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में उतरता है तो कोलकाता नाइट राइडर्स भी उन्हें लेने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा सकती है। लेकिन, इन अफवाहों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है।

राजस्थान रॉयल्स के एक सूत्र ने बताया कि संजू सैमसन उनकी टीम के खास अंग हैं। वो उन्हें ट्रेड करने के बारे में किसी तरह से नहीं सोच रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया को इन सूत्रों ने बताया कि “RR ने फिलहाल सैमसन या अपने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं करने का फैसला किया है। सैमसन रॉयल्स टीम का अभिन्न अंग हैं और टीम के निर्विवाद कप्तान हैं।”

2013 से Sanju Samson हैं राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा

आपको बता दें कि संजू सैमसन 2013 से ही राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं। हालांकि, वह बीच में कुछ सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे जब राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा था। लेकिन RR की वापसी के साथ ही संजू भी इस टीम में वापस आ गए। उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 2021 में टीम की कमान सौंपी थी।

संजू सैमसन ने IPL 2025 में कितने रन बनाए?

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में 9 मैच खेले और 140.39 की शानदार स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए।

संजू सैमसन कब से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं?

संजू सैमसन 2013 से राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.