Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2027 Retention: कब, कहां और कैसे देखें रिटेंशन और रिलीज लिस्ट का लाइव प्रोग्राम?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 17, 2026 at 9:53 AM (GMT+5:30)
Modified at :November 17, 2026 at 9:55 AM (GMT+5:30)
IPL 2027 Retention: कब, कहां और कैसे देखें रिटेंशन और रिलीज लिस्ट का लाइव प्रोग्राम?

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के अगले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन से पहले अपनी टीमों को मजबूत करने की योजना बना रही हैं। इसके लिए उन्हें पहले यह तय करना होगा कि किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना है और किन्हें रिलीज करना है।

इस प्रक्रिया का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार, 17 नवंबर को सभी 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। इसके बाद फैंस को पता चलेगा कि आगामी सीजन से पहले किस टीम ने अपने किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

BCCI ने बढ़ाया था रिटेंशन की आखिरी तारीख?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुरुआत में सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने का समय दिया था। हालांकि, बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया गया।

इस बदलाव की वजह भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मैच की तारीख से टकराव था। इसी कारण फ्रेंचाइजी को अपनी अंतिम सूची जमा करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया।

IPL 2027 रिटेंशन और रिलीज प्रोग्राम कब शुरू होगा?

IPL 2027 का रिटेंशन और रिलीज प्रोग्राम मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह प्रोग्राम भारतीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसके आधिकारिक शुरुआती समय की पुष्टि नहीं हुई है।

इस दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की जानकारी देंगी। शुरुआत में खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद टीमों की मौजूदा स्थिति और ऑक्शन से पहले उनकी जरूरतों को समझना आसान होगा।

भारत में IPL 2027 रिटेंशन और रिलीज प्रोग्राम लाइव कहां देखें?

भारत में क्रिकेट फैंस IPL 2027 के रिटेंशन और रिलीज प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होंगे।

यदि आप टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो यह Star Sports के चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा यदि आप मोबाइल या लैपटॉप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप JioHotstar के जरिए पूरा प्रोग्राम लाइव देख सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.