Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IRE vs IND Dream11 Prediction, पहला टी20, भारत का आयरलैंड दौरा 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 26, 2026 at 8:19 AM
Modified at :June 27, 2026 at 9:09 PM
IRE vs IND Dream11 Prediction, पहला टी20, भारत का आयरलैंड दौरा 2026

IRE vs IND के पहले टी20 मैच में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आयरलैंड और भारत के बीच (IRE vs IND) दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर इस सीरीज में पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

वहीं इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की भी पूरी संभावना है। दूसरी ओर आयरलैंड अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मैदान पर उतरेगा। ऐसे में टीम इंडिया जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मुकाबले में उतरेगी।

IRE vs IND: मैच डिटेल्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
  • मैच: आयरलैंड बनाम भारत, पहला टी20, भारत का आयरलैंड दौरा 2026
  • तारीख: 26 जून 2026 (शुक्रवार)
  • समय: शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट

IRE vs IND: हेड टू हेड

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी आठ मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। आयरलैंड अभी भी भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत की तलाश में है।

IRE vs IND: पिच रिपोर्ट

बेलफास्ट की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी घास होने के कारण नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिलती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में अच्छा उछाल भी मिलता है।

हालांकि, इस मैदान की बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं है, इसलिए बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। कुल मिलाकर यह विकेट तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है।

IRE vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड: रॉस अडेयर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहनी, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, टिम टेक्टर, मैथ्यू हम्फ्रीज, लियाम मैकार्थी, गैविन होई, रूबेन विल्सन।

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

IRE vs IND Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ईशान किशन, लोर्कन टकर

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, शिवम दुबे

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: जॉर्ज डॉकरेल

उप कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल

IRE vs IND Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ईशान किशन, लोर्कन टकर

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, रॉस अडेयर, वैभव सूर्यवंशी

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: जॉर्ज डॉकरेल

उप कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.