Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिए पर होगी कार्रवाई? जानिए पूरा मामला

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 9, 2026 at 7:04 PM
Modified at :July 9, 2026 at 7:04 PM
क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिए पर होगी कार्रवाई? जानिए पूरा मामला

अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच खेले गए मुकाबले के बाद रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिए विवादों में घिर गए हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिए (Francois Letexier) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने इजिप्ट को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, लेकिन मैच खत्म होने के बाद रेफरी लेटेक्सिए के फैसलों की चर्चा सबसे ज्यादा होने लगी।

बता दें कि, इजिप्ट फुटबॉल महासंघ (EFF) ने कथित तौर पर फीफा के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। महासंघ का दावा है कि मैच के दौरान रेफरी और VAR से जुड़े कई फैसलों ने मुकाबले के नतीजे को प्रभावित किया। यही वजह है कि अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या फीफा फ्रांस्वा लेटेक्सिए के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा।

किन फैसलों को लेकर हुआ विवाद?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Is referee Francois Letexier under investigation after Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026 match?
Referee Francois Letexier during the FIFA World Cup 2026. (Photo by Nick Potts/PA Images via Getty Images)

लेटेक्सिए से इजिप्ट की नाराजगी किसी एक फैसले तक सीमित नहीं है। इस मैच के दौरान कई ऐसे पल आए, जिन्हें लेकर खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट ने सवाल उठाए।

पहला विवाद पहले हाफ में हुआ, जब लेटेक्सिए ने निकोलस टैगलियाफिको पर हुए फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। हालांकि, लियोनेल मेसी इस पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके, लेकिन इजिप्ट का मानना था कि इसी तरह के फाउल उनके खिलाड़ियों के साथ भी हुए, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे बड़ा विवाद दूसरे हाफ में देखने को मिला। इजिप्ट ने मोस्तफा ज़िको के जरिए दूसरा गोल कर दिया था, लेकिन VAR ने रेफरी को ऑन-फील्ड रिव्यू के लिए बुलाया। वीडियो देखने के बाद लेटेक्सिए ने माना कि गोल से पहले मारवान अतिया ने लिसांद्रो मार्टिनेज पर फाउल किया था, जिसके चलते वह गोल रद्द कर दिया गया।

इजिप्ट का तर्क था कि VAR ने गोल से काफी पहले की घटना को आधार बनाकर फैसला लिया, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

इसके बाद अंतिम मिनटों में इजिप्ट ने हमदी फाथी पर पेनल्टी की भी अपील की, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखा। इसी अटैक के बाद अर्जेंटीना ने जवाबी हमला किया और एंज़ो फर्नांडीज़ ने विजयी गोल कर दिया। इजिप्ट ने इस गोल की शुरुआत में भी फाउल होने का दावा किया।

मैच खत्म होने के बाद माहौल काफी गरमा गया और लेटेक्सिए ने इजिप्ट के हेड कोच होसम हसन समेत कई लोगों को येलो कार्ड भी दिखाया। इन्हीं वजहों से अब यह विवाद इतना आगे बढ़ चुका है।

कौन हैं फ्रांस्वा लेटेक्सिए?

37 वर्षीय फ्रांस्वा लेटेक्सिए को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल रेफरियों में गिना जाता है। फ्रांस के ब्रिटनी क्षेत्र के बेदे शहर से आने वाले लेटेक्सिए ने 2016 में लीग-1 में रेफरी के रूप में डेब्यू किया था और अगले ही साल उन्हें फीफा का अंतरराष्ट्रीय बैज मिल गया।

उन्होंने 2023 यूईएफए सुपर कप, 2024 यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में चौथे अधिकारी की भूमिका और स्पेन बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए यूईएफए यूरो 2024 फाइनल में मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी निभाई थी। इतना ही नहीं, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) ने उन्हें 2024 का दुनिया का बेस्ट रेफरी भी चुना था।

क्या फीफा फ्रांस्वा लेटेक्सिए पर कार्रवाई कर सकता है?

इजिप्ट की शिकायत के बावजूद फिलहाल फ्रांस्वा लेटेक्सिए पर किसी तरह का बैन नहीं लगेगा। फीफा में रेफरी की नियुक्ति और उन्हें हटाने का फैसला फीफा की रेफरी कमेटी करती है। किसी राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के पास यह अधिकार नहीं होता कि वह किसी रेफरी को टूर्नामेंट से बाहर करवा दे।

हर मुकाबले के बाद रेफरी के प्रदर्शन की तकनीकी समीक्षा की जाती है। इसमें मैच ऑब्जर्वर की रिपोर्ट, VAR फुटेज और सभी अहम फैसलों का विश्लेषण किया जाता है। इसके आधार पर तय होता है कि संबंधित रेफरी को आगे के मुकाबले दिए जाएंगे या नहीं।

हालांकि, फ्रांसीसी अखबार L’Equipe की रिपोर्ट के अनुसार केवल शिकायत दर्ज होने के आधार पर फीफा द्वारा रेफरी पर कार्यवाही करने की संभावना काफी कम है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.