Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 : लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा ओडिशा एफसी

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 15, 2020 at 12:33 AM (GMT+5:30)
Modified at :January 15, 2020 at 12:33 AM (GMT+5:30)
आईएसएल-6 : लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा ओडिशा एफसी

घर में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद इन फॉर्म ओडिशा एफसी बुधवार को जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में मेजबान हैदराबाद एफसी की चुनौती का सामना करेगी। ओडिशा की नजरें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में विजयी चौका लगाने पर लगी हुई है।

कोच जोसेफ गोम्बाउ की टीम आईएसएल में इस सीजन अबतक 12 मैचों में पांच जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में इस समय चौथे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और ऐसे में ओडिशा को पता है कि अगर वह एक और जीत दर्ज करती है तो वह खुद को अंकतालिका में एक स्थान ऊपर पहुंचा देगी। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] गोम्बाउ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह जरूरी है कि हम मैच दर मैच आगे बढ़ें। हम प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। मैं अपने खिलाड़ियों को दबाव में नहीं डालना चाहता। हमारे पास एक बड़ी टीम है। हम टॉप-4 के करीब हैं लेकिन अभी छह मैच और बचे हैं। हम प्रत्येक मैच को फाइनल की तरह ले रहे हैं।’’ हैदराबाद एफसी ने आईएसएल में इस सीजन अबतक 12 मैचों में केवल पांच होने के बाद अपने कोच फिल ब्राउन को बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह बेंगलुरू एफसी के पूर्व कोच अल्बर्ट रोका को नया कोच नियुक्त किया है। रोका अगले सीजन से पदभार संभालेंगे, लेकिन वह सीजन के बाकी बचे मैचों में हैदराबाद को सलाह देंगे। मिडफील्डर मार्को स्टानकोविक के निलंबन होने के कारण हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई है। ऐसे में आदिल खान और रोहित कुमार जैसे खिलाड़ियों को ओडिशा के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। हैदराबाद की टीम इस सीजन में अब तक एक भी क्लीन स्वीप हासिल नहीं कर पाई है और टीम ने पिछले पांच मैचो में 15 गोल खाए हैं। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS]

वाडू को जीत का भरोसा

हैदराबाद के सहायक कोच मेहराजउद्यीन वाडू ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह मुश्किल घड़ी है। सीजन के बीच में ही मैनेजर को रिलीज कर दिया गया और हम अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। फैन, मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के लिए यह सीजन दुर्भाग्यवश अच्छा नहीं रहा है। आगे अभी छह मैच बचे हैं। इन बचे मैचों में अब सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए खेलेंगे। उन्हें पता है कि वे टॉप-4 में नहीं हैं, लेकिन वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’ गोम्बाउ की टीम ओडिशा इस सीजन में क्रॉस से सबसे ज्यादा आठ गोल दाग चुकी है। टीम को एक बार फिर एरिडेन संताना और सिस्को हर्नांडीज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले मैच में मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ एक-एक गोल किया था और ओडिशा ने मुम्बई को 2-0 से मात दी थी। संताना सीजन में अब तक सात और सिस्को पांच गोल कर चुके हैं। ओडिशा को इस मैच में विनीत राय की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, जो निलंबित हैं। ओडिशा के लिए मुश्किल यह है कि टीम ने इस सीजन में घर के बाहर छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज की है और उसने 11 गोल खाए हैं। ऐसे में ओडिशा को घर से बाहर होने वाले इस मैच में कुछ नया करना होगा।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.