Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और किस समय खेले जाएंगे सभी मुकाबले

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 1, 2026 at 10:02 PM
Modified at :August 1, 2026 at 10:02 PM
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और किस समय खेले जाएंगे सभी मुकाबले

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 21 सितंबर से होगी।

एशियन गेम्स 2026 की कबड्डी प्रतियोगिता का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले 21 से 26 सितंबर के बीच जापान के आइची प्रीफेक्चर स्थित टोकेई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले जाएंगे। इस इवेंट में ग्रुप स्टेज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी, जबकि 25 सितंबर को सेमीफाइनल और 26 सितंबर को गोल्ड मेडल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

इस बार पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 8 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। सभी टीमों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया है, जहां प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

मौजूदा चैंपियन भारत समेत ईरान, जापान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीमें इस बार भी मेडल की रेस में नजर आएंगी।

पुरुष और महिला दोनों टीमों को मिले चुनौतीपूर्ण ग्रुप

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एशियन गेम्स 2026 कबड्डी के पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। जहां भारत को ग्रुप ए में मेजबान जापान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के साथ रखा गया है, वहीं ग्रुप बी में ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं।

दूसरी ओर महिला वर्ग में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला टीम को ईरान, जापान और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में जगह मिली है, जबकि दूसरे ग्रुप में चीनी ताइपे, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका की टीमें होंगी।

इस इवेंट में ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। यह स्टेज समाप्त होने के बाद दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

भारत की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ

भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 22 सितंबर को दक्षिण कोरिया, 23 सितंबर को बांग्लादेश और 24 सितंबर को चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

वहीं भारतीय महिला टीम 21 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 23 सितंबर को ईरान से और 24 सितंबर को मेजबान जापान से उसका सामना होगा।

गोल्ड मेडल की सबसे मजबूत दावेदार होगी भारतीय टीम

भारत ने एशियन गेम्स 2022 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड जीता था। ऐसे में इस बार भी दोनों भारतीय टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि, ईरान, जापान और अन्य एशियाई टीमें पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुई हैं, इसलिए भारत के लिए यह सफर आसान नहीं रहने वाला।

2018 एशियन गेम्स में भारत पहली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड जीतने से चूक गया था। उस संस्करण में ईरान ने दोनों वर्गों में भारतीय टीम को हराकर इतिहास रचा था। वहीं 2022 के पुरुष फाइनल में लॉबी नियम को लेकर लंबा विवाद भी देखने को मिला था, जिसके बाद मुकाबला करीब एक घंटे तक रुका रहा।

पुरुष कबड्डी का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

21 सितंबर (सोमवार)

सुबह 6:00 बजे

  • बांग्लादेश बनाम दक्षिण कोरिया
  • नेपाल बनाम थाईलैंड
  • जापान बनाम भारत

दोपहर 12:30 बजे

  • पाकिस्तान बनाम मलेशिया
  • बांग्लादेश बनाम चीनी ताइपे

22 सितंबर (मंगलवार)

सुबह 6:00 बजे

  • नेपाल बनाम पाकिस्तान
  • दक्षिण कोरिया बनाम भारत
  • थाईलैंड बनाम मलेशिया

दोपहर 12:30 बजे

  • बांग्लादेश बनाम जापान
  • नेपाल बनाम ईरान

23 सितंबर (बुधवार)

सुबह 6:00 बजे

  • दक्षिण कोरिया बनाम चीनी ताइपे
  • मलेशिया बनाम ईरान
  • बांग्लादेश बनाम भारत

दोपहर 12:30 बजे

  • थाईलैंड बनाम पाकिस्तान
  • चीनी ताइपे बनाम जापान

24 सितंबर (गुरुवार)

सुबह 6:00 बजे

  • थाईलैंड बनाम ईरान
  • दक्षिण कोरिया बनाम जापान
  • चीनी ताइपे बनाम भारत

दोपहर 12:30 बजे

  • नेपाल बनाम मलेशिया
  • पाकिस्तान बनाम ईरान

सेमीफाइनल – 25 सितंबर (शुक्रवार)

  • पहला सेमीफाइनल, सुबह 9:30 बजे
  • दूसरा सेमीफाइनल, दोपहर 2:30 बजे

फाइनल – 26 सितंबर 2026

  • फाइनल, दोपहर 2:30 बजे

महिला कबड्डी का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

21 सितंबर (सोमवार)

सुबह 6:00 बजे

  • ईरान बनाम जापान

दोपहर 12:30 बजे

  • श्रीलंका बनाम थाईलैंड
  • बांग्लादेश बनाम भारत

22 सितंबर (मंगलवार)

सुबह 6:00 बजे

  • थाईलैंड बनाम नेपाल

दोपहर 12:30 बजे

  • ईरान बनाम बांग्लादेश
  • श्रीलंका बनाम चीनी ताइपे

23 सितंबर (बुधवार)

सुबह 6:00 बजे

  • ईरान बनाम भारत

दोपहर 12:30 बजे

  • जापान बनाम बांग्लादेश
  • चीनी ताइपे बनाम नेपाल

24 सितंबर (गुरुवार)

सुबह 6:00 बजे

  • थाईलैंड बनाम चीनी ताइपे

दोपहर 12:30 बजे

  • श्रीलंका बनाम नेपाल
  • जापान बनाम भारत

सेमीफाइनल – 25 सितंबर (शुक्रवार)

  • पहला सेमीफाइनल, सुबह 09:30 बजे
  • दूसरा सेमीफाइनल, दोपहर 2:30 बजे

फाइनल – 26 सितंबर (शनिवार)

  • फाइनल, सुबह 9:30 बजे

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.