Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs LSG Dream11 Prediction, मैच 15, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 9, 2026 at 9:02 AM
Modified at :April 9, 2026 at 9:02 AM
KKR vs LSG Dream11 Prediction, मैच 15, आईपीएल 2026

KKR vs LSG के IPL 2026 के 15वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम इस सीजन में अब तक संघर्ष करती नजर आई है, जबकि लखनऊ की टीम संतुलित प्रदर्शन के साथ मुकाबले में उतर रही है।

दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, लेकिन इस मैच का रिजल्ट काफी हद तक गेंदबाजी और मिडिल ओवर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

KKR vs LSG: मैच डिटेल्स

KKR vs LSG: हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

KKR vs LSG: पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के चलते बड़े शॉट खेलना आसान होता है। यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और 200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।

हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी और आसान हो जाती है। दूसरी पारी में ड्यू का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे रन बनाना थोड़ा आसान होता है। इसीलिए यहाँ टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

KKR vs LSG: संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन ऐलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी। (इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक त्यागी)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। (इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बडोनी)

KKR vs LSG Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, फिन ऐलन, निकोलस पूरन

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, मिचेल मार्श, रिंकू सिंह

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, ऐडन मार्करम

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

कप्तान की पहली पसंद: मिचेल मार्श || कप्तान की दूसरी पसंद: ऐडन मार्कराम

उप कप्तान की पहली पसंद: मोहम्मद शमी || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कैमरून ग्रीन

KKR vs LSG Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: फिन ऐलन, ऋषभ पंत

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह

ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, आवेश खान

कप्तान की पहली पसंद: अजिंक्य रहाणे || कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श

उप कप्तान की पहली पसंद: सुनील नरेन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मोहम्मद शमी

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.