Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs PBKS Dream11 Prediction, मैच 12, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 6, 2026 at 9:09 AM
Modified at :April 6, 2026 at 9:09 AM
KKR vs PBKS Dream11 Prediction, मैच 12, आईपीएल 2026

KKR vs PBKS के IPL 2026 के 12वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। KKR ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं, जबकि PBKS शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।

कोलकाता की टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि उन्होंने लगातार अपनी सामने वाली टीम को बड़े स्कोर बनाने दिए हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम संतुलित नजर आ रही है और लगातार जीत के साथ आ रही है।

KKR vs PBKS: मैच डिटेल्स

KKR vs PBKS: हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें KKR ने 21 मैच जीते हैं, जबकि PBKS को 13 मैचों में जीत मिली है।

KKR vs PBKS: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है और यहां आमतौर पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं।

हाल के मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर भी बना है, जो दर्शाता है कि यह एक बैटिंग फ्रेंडली विकेट है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को और ज्यादा फायदा देते हैं। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी हो जाते हैं।

दूसरी पारी में ओस का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजों के लिए गेंद को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

KKR vs PBKS: संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी। (इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक त्यागी)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यांसिन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विषक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट प्लेयर – प्रियांश आर्य)

KKR vs PBKS Dream11 (टीम 1)

KKR vs PBKS Dream11 Team 1

विकेटकीपर: फिन ऐलन, प्रभसिमरन सिंह, अंगकृष रघुवंशी

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, प्रियांश आर्य

ऑलराउंडर: सुनील नारायण, कूपर कोनोली

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैभव अरोड़ा

कप्तान की पहली पसंद: कूपर कोनोली || कप्तान की दूसरी पसंद: प्रियांश आर्य

उप कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: सुनील नारायण

KKR vs PBKS Dream11 (टीम 2)

KKR vs PBKS Dream11 Team 2

विकेटकीपर: फिन ऐलन, प्रभसिमरन सिंह, अंगकृष रघुवंशी

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, रिंकू सिंह

ऑलराउंडर: मार्को जानसेन, सुनील नरेन

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल

कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || कप्तान की दूसरी पसंद: फिन ऐलन

उप कप्तान की पहली पसंद: प्रभसिमरन सिंह || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अर्शदीप सिंह

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.